सुल्तानिया अस्पताल मे ड्रायवरो से बदमाश ने की पैसौ के लिये अडीबाजी

Updated on 24-03-2022 10:37 PM

भोपाल। पुराने शहर के तलैया थाने के पास स्थित सुल्तानिया जनाना अस्पताल परिसर में बीती देर रात इलाके के निगरानीशुदा बदमाश ने अपने साथियों के साथ अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस के डायंवरो पर रंगदारी जमाते हुए पैसै देने के लिये अडीबाजी की। जब वाहन चालको ने पैसै देने से मना किया तब आरोपी ने अपने साथियो के साथ उनके साथ मारपीट करते हुए वहॉ खडे वाहनो मे तोड़फोड़ कर दी। बदमाश काफी देर तक अस्पताल परिसर मे उत्पात मचाते रहा।

थाने से चंद कदम दूर ही हुए इस हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद पुलिस तब तक मौके पर पहुचंची तब तक आरोपी फरार हो चुका था। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात इस्लामपुरा मे रहने वाला आदतन बदमाश अकील उर्फ छोटा कुरैशी अपने तीन साथियों के साथ सुल्तानिया जनाना अस्पताल पहुंचा। उसने वहॉ खड़ी एंबुलेंस, ओर मरीजो को लाने ले जाने वाले अन्य वाहनो के ड्राइवरों से इसके ऐवज मे पॉच-पॉच रुपए देने के लिये अडीबाजी की।

 जब वाहन चालको ने उसे रकम देने से मना किया बदमाश अकील ने गाली-गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। उससे बचाकर वाहन चालक वहॉ से भाग गये। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अकील अपने साथियों के साथ वहॉ से फरार हो गया। इसके बाद रात करीब देढ़ बजे बदमाश दोबारा अस्पताल जा पहुया ओर हंगामा करने लगा। उसने यहॉ खडी एक एंबुलेंस, ट्रेवल्स की तीन गाड़ियों के साथ ही अस्पताल अधीक्षक की कार में तोड़फोड़ कर दी।

 घटना के बाद थाना पुलिस ने ड्राइवर नफीस बेग की शिकायत पर अकील उर्फ छोड़ा कुरैशी के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। बताया गया है कि सुल्तानिया अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद बदमाश अकील ने जहांगीराबाद थाना इलाके में शाहवेज नाम के एंबुलेंस चालक को रोककर उसपर भी पैसौ के लिये अडीबाजी की, ओर उसके मना करने पर बदमाश ने शाहवेज के साथ भी मारपीट कर दी। अधिकारियो का कहना है कि फरार बदमाश की धरपकड के प्रयास जारी है, ओर उसे जल्द ही दबोच लिया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.