सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने उठाया किसान, गोहत्या और कानून व्यवस्था पर चर्चा कराने का मुद्दा

Updated on 06-03-2022 10:33 PM

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र से पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सर्वदलीय बैठक की। इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष में सदन को सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बनी। विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने किसान, गोहत्या, पुरानी पेंशन बहाली और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा कराने की बात रखी। वहीं, संसदीय कार्यमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार सभी विषयों पर चर्चा कराने के लिए तैयार है। अब सोमवार को सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी, जिसमें तय होगा कि किस विषय पर किस रूप में चर्चा कराई जाएगी।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बजट सत्र काफी महत्वपूर्ण है। इसमें जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो। प्रश्नकाल बिना किसी व्यवधान के चले, इसकी अपेक्षा सभी है। इस बार यह व्यवस्था लागू की गई है कि प्रश्नकर्ता तो लिखित प्रश्न पूछेगा और ही संबंधित मंत्री प्रश्नोत्तरी में दिए उत्तर को पढ़ेंगे। सीधे प्रश्नकर्ता पूरक प्रश्न पूछेंगे। प्रश्नकाल के पहले प्रश्नकर्ताओं के साथ बैठक भी की जाएगी ताकि जिस मंशा के साथ प्रश्न किया गया है, उसका समाधान हो सके। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने कहा कि किसानों की स्थिति, फसल बीमा, बेरोजगारी, गोहत्या की बढ़ती घटना, पुरानी पेंशन की बहाली सहित कई मुद्दे हैं, जिन पर सार्थक और गंभीरता के साथ चर्चा होनी चाहिए।

पूरे समय सदन में रहने की जरूरत नहीं

कमल नाथ ने संसदीय कार्यमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा के नेता प्रतिपक्ष के पूरे समय सदन में मौजूद रहने संबंधी अनुरोध पर कहा कि मुझे पूरे समय रहने की जरूरत नहीं है। हमारे पास कई क्षमतावान सदस्य हैं, जो सब कुछ संभाल लेते हैं। गौरतलब है कि मीडिया से चर्चा में डा.मिश्रा ने कहा था कि बजट सत्र बहुत महत्वपूर्ण है। हम अनुरोध करते हैं कि नेता प्रतिपक्ष पूरे समय मौजूद रहें क्योंकि वे नहीं रहते हैं तो प्रतिपक्ष के सदस्य कभी आंसदी के सामने जाते हैं तो कभी नारेबाजी करने लगते हैं। इससे अनावश्यक व्यवधान पैदा होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.