"हर घर तिरंगा" अभियान में प्रदेश के डेढ़ करोड़ से अधिक घरों पर लहराया जाएगा तिरंगा- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 18-07-2022 07:21 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव में "हर घर तिरंगा" अभियान में प्रदेश के डेढ़ करोड़ से ज्यादा घरों पर तिरंगा झंडा लहराया जाना है। उन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के साथ आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत "हर घर तिरंगा" अभियान की वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होने के बाद निवास कार्यालय में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला सहित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अभियान के संबंध में फिर से विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी जुट कर कार्य करें और प्रदेशवासियों में अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए जागरूकता लाएँ।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वर्चुअल चर्चा में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हर नागरिक के लिए गौरव की बात है। "हर घर तिरंगा" अभियान ऐसा कार्यक्रम होगा, जो दुनिया में कभी नहीं मनाया गया होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और युवा पीढ़ी को देशभक्ति से ओत-प्रोत करना हमारा दायित्व है। सभी मिलकर जन-जन तक इस संदेश को पहुँचाने का कार्य करें।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान भारत को जागृत करने का अभियान है। इसमें हर घर पर तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश पहुँचाना है। सभी राज्य सरकारें इसके लिए समन्वित प्रयास करें। लोग स्वयं भी झण्डा खरीद कर घरों पर लगाने के लिए आगे आएँ। उल्लेखनीय है कि आगामी 13-15 अगस्त तक देश के कम से कम 20 करोड़ घरों में तिरंगा लहराया जाने का प्रयास किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने विचार व्यक्त कर सुझाव रखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.