पूछताछ में छूटा पुलिस का पसीना छोड़ने का लालच मिलने पर कबूली मोबाइल लूट

Updated on 17-11-2022 05:19 PM

मोबाइल लुटेरों से पूछताछ करने में भंवरकुआं पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। पुलिस ने जिन तीन लुटेरों को पकड़ा उनमें से एक पूछताछ के दौरान मिर्गी होने का नाटक करने लगा। उसने अपनी जुबान में भी कट लगा लिया। इसे देख अफसर घबरा गए। लेकिन वहां मौजूद सिपाहियों ने कहा कि ये बदमाश नौटंकीबाज हैं। तब पुलिस अफसरों ने सख्ती दिखाई तो बदमाशों ने मोबाइल लूट की एक के बाद एक कई घटनाओं का खुलासा कर दिया। इधर, एक अन्य आरोपी जिसे पुलिस ने अक्टूबर में ही मोबाइल चोरी केस में जेल हुई थी उसे भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।

TI शशिकांत चौरसिया की टीम ने मोबाइल लूटने वाले बाबू उर्फ बेड़िया, रोहित उर्फ लिबर्टी, मुकेश सिंह को पकड़ा था। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। आरोपियों ने सरस्वती नगर में मीनल अग्रवाल के साथ लूट की वारदात की थी। आरोपियों ने नशे के लिये वारदात को अंजाम देना बताया था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर करीब 39 मोबाइल जब्त किये थे।

जीभ काटी तो कभी मिर्गी के दौरे का नाटक करने लगे
अफसरों के मुताबिक मुख्य आरोपी बाबू उर्फ बडिया और रोहित उर्फ लिबर्टी शातिर अपराधी है। वह स्मैक और ब्राउन शुगर का नशा करता है। इस कारण वह कई बार पुलिस की पकड़ में आ चुका है। इस बार मोबाइल चोरी में पकड़े जने पर उसने जीभ काट ली। इसके बाद खून की उल्टी करने लगा। एक बार तो उसने मिर्गी के दौरे की नौटंकी भी की। इससे पुलिसकर्मियों में घबराहट पैदा हो गई।

एक बार टीआई ने कह दिया कि इन्हें तुरंत अस्पताल भेजकर कोर्ट में पेश कर दो। इस दौरान सिपाहियों ने बताया कि इनकी कई जगह से जीभ कटी है। यह इस तरह के नाटक करते हैं ताकि पुलिस की कार्रवाई से बच जाएं। इसके बाद उन्हें लालच देकर जुर्म कबूलवाए गए। तब उन्होंने कई अपराधों का खुलासा किया।

रिश्तेदारों को दिए मोबाइल, फिर भी नहीं हो पाएं ट्रेस, ट्रैकिंग पर लेते ही पकड़े गए
आमतौर पर लूट या चोरी की शिकायतों को लेकर थाने पर शिकायत लेने के बदले सिटीजन कॉर्प पर पुलिस शिकायत अपलोड करने की बात कहती है। ऐसे में अपराधियों ने लूटे गए मोबाइल को दुकानदारों को नहीं देकर उन्हें अपने रिश्तेदारों को दे दिया था। लेकिन पुलिस मोबाइलो को ट्रेस नहीं कर पाई। बाद में मीनल अग्रवाल के मोबाइल में सीसीटीवी आने के बाद पुलिस ने उस मोबाइल को ट्रेकिंग पर डाल दिया था। ट्रैकिंग पर डालते ही आरोपियों से जुड़ा हुआ बदमाश दिनेश पकड़ा गया। उसने पुलिस की पकड़ में आते ही अपने दूसरे साथी आरोपियों की जानकारी भी पुलिस को दे दी। अफसरों के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ जब इतने बड़े मोबाइल की बरामदगी में किसी दुकानदार का नाम सामने नहीं आया।

लूटकांड में बंद काणे से होगी पूछताछ
पुलिस के मुताबिक अब मामले में ओमप्रकाश उर्फ काणे से पूछताछ होगी। पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश को अन्नपूर्णा पुलिस कुछ दिन पहले मोबाइल लूटकांड में पकड़ चुकी है। बाद में पूछताछ कर उसे जेल भेजा गया था। टीआई चौरसिया के मुताबिक ओमप्रकाश को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। वारदातों को लेकर भी उससे पूछताछ की जाएगी।

तीन सालों से बच रहे थे पुलिस से
बाबू उर्फ बेड़िया को पुलिस ने 2016 में पकड़ा था। राऊ, राजेन्द्र नगर और द्वारकापुरी पुलिस आरोपी द्वारा खुद को घायल करने के लिये हाथ डालने में डरती थी। इसके बाद रोहित ओर बाबू पर 2019 में कार्रवाई हुई। जिसके बाद से दोनों पर पुलिस ने हाथ ही नहीं डाला। आरोपी महंगी बाइक से घूमते थे। लेकिन मजदूरी करने की बात करते हुए घर से निकल जाते थे। क्राइम ब्रांच ने भी उन्हें कई बार पकड़ा लेकिन बिना पूछताछ के छोड़ दिया।

मोबाइल चोर गैंग हवाला की तरह सरहद ऐसे पार ले जाते हैं मोबाइल:

सोना बनकर लौटते हैं लूट के मोबाइल:इंदौर का दुबई तक नेटवर्क; बिजनेसमैन भी शामिल

MP में मोबाइल लूट की वारदात का इंटरनेशनल कनेक्शन जुड़ रहा है। लूटे हुए मोबाइल दिल्ली के रास्ते दुबई भेजे जाते हैं। वहां इनको बेचकर सोना खरीदा जाता है। ये सोना तस्करी कर इंदौर लाया जाता है।

इंदौर में मोबाइल लूट के मामलों में नया खुलासा हुआ है। यहां से लूटे गए मोबाइल दुबई जाते और वहां से सोना बनकर आते हैं। पुलिस ने इस गैंग के बदमाशों को पकड़ा है। गिरफ्तार कुछ बदमाशों के नाम पहले ट्रक कंटिग केस में भी आ चुके हैं। उनके बयान के बाद कुछ व्यापारी भी पकड़े गए हैं। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.