प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम में होती है, जनमानस से जुड़े विषयों पर चर्चा : प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा

Updated on 25-04-2022 06:05 PM

भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय . दीनदयाल परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केमन की बातकार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मादी  मन की बात कार्यक्रम में ऐसे विषयों को सामने रखते हैं, जो जनमानस के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री संग्रहालय की विशेषताओं को लेकर विस्तार से बताया।

 इस संग्रहालय से हमारी युवा पीढ़ि देश के प्रधानमंत्रियों की विशेषताओं से रूबरू होंगी। एक बार संग्रहालय का विजिट करेंगे तो लोगों को पता चलेगा कि हमारे प्रधानमंत्री किस रूप में रहे हैं और उनकी विशेषताएं क्या है? प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विशेष तौर पर स्वच्छता के साथ ही जल संरक्षण के लिए भी आव्हान किया है। उन्होंने उल्लेख किया कि मध्यप्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों, स्थानीय लोगों एवं प्रशासन के सहयोग से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है, यह हमारे लिए गौरव की बात है।

झाबुआ जिले में जनजातीय लोगों ने 1 लाख, 10 हजार जल संरचनाओं का निर्माण सामूदायिक तौर पर किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नई तकनीक का उपयोग करके दिव्यांगजनों की प्रतिभा को निखारने की बात कही। श्री शर्मा ने कहा कि देश के बच्चों को वैदिक गणित सीखना चाहिए, जो कि सामान्य गणित से 15 सौ गुना अधिक तीव्रता से गणना में सहायक है।

-गृह मंत्री श्री शाह ने प्रदेश में किए जा रहे कार्यों को सराहा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल प्रवास के दौरान सभी के साथ सहजता और सरलता के साथ अपने काम को और ज्यादा प्रभावी बनाने की बात बताई। संगठन की योजना उनके प्रत्येक वाक्य में होती है। गृहमंत्री जी ने प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और ज्यादा गति देने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया।

30 और 1 तारीख को बूथ विस्तारक अभियान में डिजीटल बूथ बने, इसलिए त्रिदेव बूथ का अध्यक्ष, बूथ का महामंत्री और बीएलए जिनका 1070 मंडलों पर दो दिनों में प्रशिक्षण होंगे। जिनके साथ ही सोशल मीडिया के वॉलिंटयर का प्रशिक्षण भी होगा। उन्होंने कहा कि 51 प्रतिशत वोट शेयर ही हमारा लक्ष्य है, इस पर हम गंभीरता से कार्य करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। गरीबों को उनका अधिकार दिलाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संचालित योजनाएं लोगों का जीवन बदल रही है। आज प्रदेश में 42 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बनी हैं, लेकिन कमलनाथ सरकार ने दिग्विजय सिंह के इशारे पर इन सभी योजनाओं को बंद कर दिया था।

उन्होंने कहा कि जब तीर्थदर्शन योजना की शुरूआत दोबारा हुई तो बुजुर्ग माता-पिता रो रहे थे। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। ऐसी जनसंवेदनशील योजनाओं को बंद करके कमलनाथ सरकार ने गरीबों के हक और अधिकार को छीना था। उन योजनाओं को प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा पुनः चालू करके गरीबों को हक और अधिकार देने का काम भाजपा की शिवराज सरकार ने किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदीप त्रिपाठी, रविन्द्र यति, किशन सुर्यवंशी, अश्विनी राय, जगदीश यादव, सतीश विश्वकर्मा, राजेंद्र गुप्ता, इंद्रजीत सिंह राजपूत, डॉ. अनिल पचौरी, मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे, उत्कर्ष नायक, राजेंद्र सिंह, आशीष ठाकुर, आदित्य अग्रवाल, पारस नरवरिया, डिंपल जयशंकर श्रीवास्तव, हेमंत जोगी, डॉक्टर योगेंद्र मुखरैया, धीरज सोनी, अनुपम शर्मा, योगेन्द्र परमार सहित जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
Advt.