दूसरे चरण में 47 जिलों की 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में एक जुलाई को होगा मतदान

Updated on 30-06-2022 06:16 PM

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण में एक जुलाई को 47 जिलों की 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में एक जुलाई को स्थानीय अवकाश रहेगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना होगी। मतदान के लिए कुल 23 हजार 967 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। दूसरे चरण में एक करोड़ 31 लाख 44 हजार 27 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि जिला राजगढ़ के जीरापुर, खिलचीपुर, जिला रायसेन के उदयपुरा, गैरतगंज, बेगमगंज, जिला सीहोर के नसरूल्लागंज, इछावर, जिला विदिशा के सिरोंज, नटेरन, जिला खरगोन के महेश्वर, बड़वाह, खण्डवा के खालवा, पुनासा, जिला धार के गंधवानी, उमरबन (बाकानेर), धरमपुरी, मनावर, जिला झाबुआ के झाबुआ, मेघनगर, रानापुर, रामा, जिला बुरहानपुर के खकनार, जिला अलीराजपुर के अलीराजपुर, जोबट, जिला बड़वानी के ठीकरी, राजपुर, निवाली, जिला गुना के राघौगढ़, चाचोड़ा, जिला शिवपुरी के पिछोर, नरवर, कोलारस, जिला अशोकनगर के ईसागढ़, जिला दतिया के सेवढ़ा, भाण्डेर, जिला जबलपुर के मझौली, पाटन शाहपुरा, छिंदवाड़ा के सौंसर, पांढुर्ना, परासिया, बिछुआ, जिला सिवनी के लखनादौन, घंसौर (कहानापस), धनोरा, बालाघाट के लांजी, किरनापुर, कटंगी, जिला मंडला के घुघरी, मोहगांव, मंडला, जिला डिंडौरी के डिंडौरी, अमरपुर, जिला कटनी के बड़वारा, कटनी, जिला उज्जैन के खाचरौद, घटिया, जिला नीमच के जावद, जिला रतलाम के बाजना, सैलाना, शाजापुर के मोमन बड़ोदिया, जिला आगर-मालवा के आगर, जिला मंदसौर के सीतामउ, भानपुरा, जिला देवास के देवास टोंकखुर्द, सोनकच्छ, जिला सागर के मालथौन, बण्डा, देवरी, बीना, जिला छतरपुर के बड़ामलहरा, बकस्वाहा बारीगढ़ (गौरीहार), जिला दमोह के जबेरा, हटा, जिला टीकमगढ़ के टीकमगढ़, पलेरा, जिला निवाड़ी के पृथ्वीपुर, जिला पन्ना के गुन्नौर, पवई, शाहनगर, जिला रीवा के रीवा, रायपुर कर्चुलियान, गंगेव, जिला सिंगरौली के देवसर, जिला सीधी के रामपुर नैकिन, मझौली, जिला सतना के नागौद, अमरपाटन, रामनगर, जिला नर्मदापुरम के सिवनी मालवा, पिपरिया, जिला बैतूल के घोड़ाडोंगरी, मुलताई, आठनेर, चिचोली, जिला शहडोल के ब्योहारी, जयसिंह नगर, जिला उमरिया के मानपुर, जिला अनूपपुर के जैतहरी, जिला भिंड के अटेर, भिंड, जिला श्योपुर के कराहल और जिला मुरैना के मुरैना एवं जौरा जनपद पंचायत में एक जुलाई को मतदान होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.