शकर और खाद्य तेल के कारोबारियों के यहां आयकर के छापे

Updated on 22-03-2022 08:20 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में आयकर विभाग ने आज रंगपंचमी के दिन तीन शहरों में बडे व्यापारियों के यहां छापामार कार्रवाई की जिसमें बडे पैमाने पर कर चोरी के प्रमाण मिले हैं।जबलपुर, नरसिंहपुर और भोपाल में एक साथ 16 ठिकानों पर की गई छापेमारी में करोड़ों रुपये की कर चोरी के प्रमाण मिले हैं।

आयकर विभाग ने यह कार्रवाई शकर और खाद्य तेल के कारोबारियों के ठिकानों पर की है। तेल के कारोबार से जुड़े भरत चिननानी और सुरेश हथवानी के घर, कार्यालय और गोदाम पर टीम ने छापे मारे। इसके साथ ही भोपाल और नरसिंहपुर में महाकौशल शुगर मिल के संचालक नवाब रजा की मिल और भोपाल स्थित घर पर भी कार्रवाई की गई।

आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि कारोबारियों द्वारा बोगस कंपनी बनाकर कर चोरी की बात भी जांच में सामने आई है। जितनी बिक्री दिखाई जा रही थी, उससे अधिक राशि जमा हो रही थी। भोपाल में महाकौशल शुगर मिल के संचालक नवाब रजा के कोहेफिजा स्थित घर पर कार्रवाई की गई। दस्तावेजों की पड़ताल में पता चला है कि किसानों के नाम करोड़ों रुपये की उधारी खाते में डाल दिए। बड़ी मात्रा में स्वर्ण आभूषण भी मिले हैं। दस्तावेज, कंप्यूटर आदि को जब्त कर छानबीन की जा रही है।

 छापे की कार्रवाई में भोपाल और जबलपुर के 120 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। जांच में फिलहाल बेनामी संपत्ति होने की बात सामने आई है। कर बचाने के लिए अपने नौकरों के नाम से बिल जारी करने का मामला भी सामने आया है।जबलपुर शहर में भी जांच दल के लगभग 30 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों ने दोनों कारोबारियों भरत चिननानी और सुरेश हथवानी के दस्तावेजों की जांच की।

नौ वाहनों में शहर के अलग-अलग ठिकानों पर खड़े अधिकारियों ने भोपाल से मिले निर्देश के बाद ही कटंगा, गुर्दी में दोनों के घर, कार्यालय और गोदाम में छापे मारे। जांच के दौरान बोगस कंपनी बनाकर कर कर चोरी की बात सामने आई। उधर छह वाहनों में सवार करीब 22 अधिकारी सुबह छह बजे एक साथ नरसिंहपुर जिले के बचई गांव स्थित महाकौशल शुगर मिल पहुंचे।

मिल से टीम ने सभी दस्तावेज, बहीखाता और कम्प्यूटर को जब्त कर जांच की। इसके बाद लेखा विभाग के दस्तावेज, गन्नाा खरीदी के हिसाब-किताब के साथ भुगतान मिल में लगे वाहनों और शकर उत्पादन आदि से संबंधित दस्तावेजों को भी कब्जे में ले लिया। नरसिंहपुर के स्टेशनगंज क्षेत्र स्थित महाकौशल शुगर मिल के कंसल्टेंसी दफ्तर में दल ने पहुंचकर कार्रवाई की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.