इंडिगो की चेन्नई एवं फ्लायबिग की हैदराबाद उड़ान शुरू

Updated on 29-03-2022 06:58 PM

  भोपाल प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रथम बार दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन जुडा है। इंडिगो एयरलाइंस की चेन्नई एवं फ्लायबिग की हैदराबाद उड़ान शुरू हो गई है। दोनों कंपनी की उड़ानें आज मंगलवार से प्रारंभ हो गई हैं। भोपाल का चेन्नई से हवाई संपर्क करीब साढ़े तीन साल बाद पुन: जुड़ रहा है। एक समय जेट एयरवेज इस रूट पर उड़ान का संचालन करती थी। जेट ने देशभर में उड़ानें बंद कर दीं। इंडिगो ने चेन्नई रूट पर एयर बस का संचालन करने की तैयारी की है।

180 सीटों वाली एयर बस शुरू होने से यात्रियों को अपेक्षाकृत कम किराये में सीट मिल सकती है।इंडिगो ने भोपाल में बेस स्टेशन बनाकर कई उड़ानें प्रारंभ की, लेकिन दक्षिण भारत का हवाई संपर्क कमजोर बना रहा। चेन्नई उड़ान के साथ हवाई संपर्क मजबूत हो जाएगा। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को संचालित होगी। भोपाल से अब हैदराबाद तक दो उड़ानें हो जाएंगी।

 इंडिगो इस रूट पर काफी समय पहले से ही उड़ान का संचालन कर रहा है। यात्री हैदराबाद से होते हुए तिरूपति जाते हैं। फ्लायबिग की उड़ान शुरू होने के साथ ही हैदराबाद तक दो उड़ानें हो जाएंगी। चेन्नई तक एक उड़ान एवं बेंगलुरु तक एक उड़ान भोपाल के यात्रियों को मिल रही है। इंडिगो की बेंगलुरू उड़ान कोच्चि भी जाती है। फ्लायबिग की हैदराबाद उड़ान कुर्नूल भी जाएगी। इस तरह भोपाल से दक्षिण भारत के छह शहर हैदराबाद, तिरुपति, कुर्नुल, बेंगलुरु, काच्चि एवं चेन्नई जुड़ गए हैं।

 चेन्नई-भोपाल-चेन्नई उड़ान का शेड्यूल इस प्रकार है-चेन्नई से प्रस्थान - शाम 05.15 बजे, भोपाल आगमन - शाम 07.35 बजे, भोपाल से प्रस्थान - रात्रि 08.05 बजे, चेन्नई आगमन - रात्रि 10.45 बजे, हैदराबाद-भोपाल-हैदराबाद उड़ान का शेड्यूल, हैदराबाद से प्रस्थान - शाम 5.30 बजे, भोपाल आगमन - शाम 7.30 बजे, भोपाल से प्रस्थान - शाम 7.50 बजे, हैदराबाद आगमन - रात्रि 9.50 बजे होगा। भोपाल के यात्रियों को अब लखनऊ, गोरखपुर, कोलकाता, गोवा, अमृतसर एवं देहरादून आदि शहरों तक सीधी उड़ान का इंतजार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.