इंदौर कृषि महाविद्यालय की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, छात्रों ने 55 दिनों तक जताया विरोध

Updated on 13-09-2022 05:02 PM
मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित कृषि महाविद्यालय की जमीन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। महाविद्यालय की जमीन को अब अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। छात्रों के विरोध के बाद शिवराज सरकार बैकफुट पर आ गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जमीन का उपयोग यथावत रखा जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद सीएम शिवराज ने ये निर्देश दिए हैं। कृषि महाविद्यालय के सैंकड़ों छात्र-छात्राएं पिछले 55 दिनों से धरने पर बैठे थे।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिग्रहण रोकने संबंधी जानकारी देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आज इंदौर में एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने अपने ज्ञापन में आग्रह किया कि इंदौर के कृषि महाविद्यालय की जमीन का उपयोग यथावत रखा जाये। अन्य कोई प्रयोजन के लिए न दिया जाये। मैंने उनके आग्रह को स्वीकार कर तत्काल निर्देश दिया है कि कृषि महाविद्यालय की जमीन को यथावत रखा जाये।

जानकारी के अनुसार करीब एक सदी पुराने कृषि अनुसंधान की जमीन को हथियाने की एक बार फिर से कवायद शुरू हो गई थी। राज्य सरकार इसे हजारों करोड़ रुपये की जमीन कॉरपोरेट को देकर बहुमंजिला इमारत और सिटी फॉरेस्ट बनाना चाहती थी। साथ ही इसके शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमीन का अवलोकन कर महाविद्यालय प्रशासन से सारी जानकारी भी मांगी थी।

वहीं सरकार और प्रशासन के इस कदम का कृषि महाविद्यालय के वर्तमान और पूर्व छात्रों ने विरोध करना शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि महाविद्यालय में 20-25 साल से कुछ अनुसंधान परियोजनाएं चल रही हैं। यदि जमीन छीन ली गई तो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और अन्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग से चल रही अनुसंधान परियोजनाएं बंद हो जाएंगी। हम एक इंच जमीन भी किसी को हथियाने नहीं देंगे। जिसके बाद छात्र 55 दिन तक धरने पर बैठे रहे। और आखिर में सरकार को पीछे हटना ही पड़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.