इन्दौर पुलिस ने स्प्रीट से 'नकली शराब' बनाने का गौरखधंधा शुरू ही नहीं होने दिया..!

Updated on 25-02-2022 05:04 PM

इन्दौर इन्दौर पुलिस ने 6 ऐसे आरोपियों को पकड़ा है, जो अब तक 'कच्ची दारू' बनाकर बेचने के धंधे में लिप्त थे, लेकिन ज्यादा मुनाफे के चक्कर में स्प्रीट से 'नकली शराब' बनाने का गौरखधंधा जल्द ही शुरू करने वाले थे। आरोपियों के पास से 50 लीटर 'कच्ची दारू' के साथ ही देशी मदिरा (प्लेन मसाला) के 65 क्वाटर और लायसेंसी दुकानों पर मिलने वाली मदिरा की बोतलों के '3000 ढक्कन' जब्त किये गये है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ज़ोन-1) जयवीर सिंह भदौरिया के अनुसार तेजाजी नगर पुलिस द्वारा पकड़े गये 6 आरोपियों के नाम राहुल गौड़, आमीन , इरफान, अमजद, कैलाश, बसंत गौड़ उर्फ बंटी बताये गये है। इनमें आमीन, इरफान अमजद बड़वाह और राहुल गौड़, कैलाश बंटी गौड़ इन्दौर के रहने वाले है, जो मिलकर इन्दौर में अवैध कच्ची शराब बेचने का काम करते थे। मूखबीर के जरिये इनकी प्लानिंग की जानकारी पुलिस को लगी, कि कैसे ये लोग स्प्रिट से अवैध नकली शराब की बोतल तैयार इन्दौर शहर में बेचेंगे, ताकि उन्हें अधिक मुनाफा हो।

प्लानिंग के तहत गुरूवार को सभी आरोपी खंडवा रोड़ पर पुराने टोल नाके पास मिलने वाले थे, लेकिन मूखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने इन्हें 'नकली शराब' और पैकिंग मटेरियल (खाली बोतल ढक्कन आदि) के साथ धरदबोचा। तेजाजी नगर थाने में इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.