इंदौर-उज्जैन फोरलेन का टोल टैक्स की दरें बढ़ी

Updated on 02-09-2022 05:24 PM
इंदौर-उज्जैन फोरलेन (Indore Ujjain four lane) पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। फोरलेन पर सफर महंगा हो गया है क्योंकि टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी गई है। कार से यात्रा करने पर 35 रुपए और कमर्शियल वाहन से यात्रा करने पर 80 रुपए टोल टैक्स चुकाना होगा। नई दरें 1 सितंबर से लागू कर दी गई है जो 31 अगस्त 2023 तक रहेगी।

सिंहस्थ 2016 में इस मार्ग पर 49 किलोमीटर का निर्माण होने की वजह से परिवहन आसान हुआ है। इस मार्ग पर टोल वसूली का ठेका पहले श्री महाकालेश्वर टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड के पास था। लेकिन कुछ महीनों से एमपीआरडीसी के कर्मचारी यह काम कर रहे हैं।

एमपीआरडीसी के कर्मचारी ये काम इसलिए संभाल रहे हैं क्योंकि टोलवेज कंपनी अनुबंध की शर्तों का पालन करने में नाकामयाब रही। जिसकी वजह से यह व्यवस्था उनके हाथों से ले ली गई। उज्जैन से जाने वाले मार्ग में निनोरा की तरफ और जाने वाले मार्ग में बारोली की तरफ टोल नाका पड़ता है, जहां नई दरें लागू कर दी गई है।

इंदौर में एयरपोर्ट है, इस वजह से बाहर से आने वाले श्रद्धालु फ्लाइट से इंदौर पहुंच कर उज्जैन तक का सफर इसी मार्ग से तय करते हैं। रोज लगभग 15000 वाहन इस मार्ग से गुजरते होंगे। टोल टैक्स बढ़ जाने की वजह से अब यात्रियों की जेब पर भार बढ़ जाएगा।

इस फोरलेन पर टोल की वसूली का काम फिर से निजी हाथों में देने के लिए टेंडर लागू कर दिए गए हैं। जो कंपनी यह काम संभालना चाहती है उसे निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा। इस राशि को हर सप्ताह प्रीमियम के रूप में जमा किया जा सकता है। इस मार्ग का मेंटेनेंस एमपीआरडीसी के हाथों में होगा। टेंडर पास होने के बाद शायद अक्टूबर से एक बार फिर निजी कंपनी के कर्मचारी टोल टैक्स वसूलते दिखाई दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.