महाराष्ट्र के मंत्री मुंडे से वसूली के आरोप में इंदौर की महिला गिरफ्तार

Updated on 22-04-2022 05:45 PM

 भोपाल यौन शोषण का आरोप लगाकर महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे से वसूली की कोशिश के आरोप में रेनू शर्मा नामक एक महिला को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त महिला मुंडे पर पिछले साल जनवरी में भी शारीरिक शोषण का आरोप लगाने के बाद अपना आरोप वापस ले चुकी है। रेनू शर्मा धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी करुणा शर्मा की बहन है। रेनू शर्मा की गिरफ्तारी मलाबार हिल पुलिस थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर हुई है।

 जिसमें रेनू पर आरोप है कि उसने मुंडे से पांच करोड़ रुपये, पांच करोड़ रुपये की एक दुकान, मोबाइल फोन एवं कुछ अन्य महंगे उपहारों की मांग की थी। उसकी ये सारी मांगें पूरी होने पर मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी थी। यह शिकायत दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने रेनू को इंदौर से गिरफ्तार करके ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले आई। मुंबई की एक अदालत ने रेनू को 23 अप्रैल तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।

रेनू और उसकी बड़ी बहन करुणा शर्मा के कारण पिछले वर्ष जनवरी से मार्च के बीच भी धनंजय मुंडे सुर्खियों में रहे थे। पिछले वर्ष जनवरी के दूसरे सप्ताह में रेनू शर्मा ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस थाने में धनंजय मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मुंडे पर यह आरोप लगने के बाद खुद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी इस आरोप को गंभीर माना था। भाजपा के महिला मोर्चा ने तो धनंजय मुंडे के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर उनके इस्तीफे की मांग कर डाली थी।

लेकिन कुछ ही दिनों बाद रेनू शर्मा ने खुद पुलिस थाने जाकर मुंडे के विरुद्ध लगाया अपना आरोप वापस ले लिया था। इस घटना के कुछ दिनों बाद ही रेनू की बड़ी बहन करुणा शर्मा ने भी महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मुंडे पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। हालांकि मुंडे खुद मान चुके थे कि करुणा शर्मा उनकी दूसरी पत्नी हैं। उन्होंने करुणा को एक घर भी खरीद कर दिया है। उसके बच्चों की देखरेख भी वही करते हैं। स्कूल में बच्चों के नाम के साथ उनका (धनंजय मुंडे) नाम भी जुड़ा हुआ है।

 गिरफ्तार आरोपित महिला गायिका है और फिलहाल न्यू पलासिया में रहती है। उसने पिछले साल जनवरी में महाराष्ट्र के डीजीपी,मुंबई पुलिस कमिश्नर के साथ विजयनगर थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने ट्वीट कर शिकायत की जानकारी दी और आरोप लगाया कि सरकार महिला अपराधों को गंभीरता से नहीं ले रही है। इससे बाद मामला दब गया लेकिन मुंडे ने उसके विरुद्ध शिकायत कर दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.