इंद्रधनुष अभियान 7 मार्च से 10 जिलों में होगा शुरू

Updated on 06-03-2022 10:25 PM

भोपाल| मध्य प्रदेश में 7 मार्च से शुरू होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 के लिए स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने मल्टीमीडिया प्रचार-प्रसार वाहनों को रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इंद्रधनुष अभियान 4.0 में 3 चरणों में टीकाकरण होगा। अभियान का पहला चरण सोमवार से शुरू होगा। अभियान के शुरू होने से पूर्व मल्टीमीडिया प्रचार-प्रसार वाहन 10 जिलों में लोगों को अभियान की जानकारी देंगे।

मध्य प्रदेश के 10 जिलों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण के लिए सघन टीकाकरण इंद्रधनुष अभियान 4.0 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 7 मार्च, 4 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में प्रदेश के 10 जिलों के करीब 20 हजार हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें 5 हजार माताएं और 15 हजार शिशु शामिल हैं। पिछली बार हुए इंद्रधनुष अभियान में प्रदेश 70 फीसदी टारगेट पूरा कर पाया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने की सहयोग की अपील

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आम नागरिकों से भी सहयोग देने की अपील की। उन्होंने परिवार, पड़ोस के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने टीका लगवाने की अपील की है। 

इन जिलों में होगा टीकाकरण

7 मार्च को मध्य प्रदेश के 10 जिलों ग्वालियर, जबलपुर, सागर, सतना, मुरैना, दतिया, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी और मंडला में टीकाकरण अभियान का पहला चरण शुरू होगा। संबंधित जिलों के 70 ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अभियान की निगरानी करेंगे। मोबाइल टीकाकरण दल दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर टीकाकरण करेगा।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.