
जबलपुर, । हनुमानताल थानांतर्गत बड़ी खेरमाई के पास एक हृदय विदारक घटना में एक दो वर्षीय मासूम बच्ची की गंज में रखे गर्म पानी में गिरने से मौत हो गई। पानी से गंभीर रूप से जली मासूम को इलाज हेतु विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दूसरे दिन सुबह उसकी मौत हो गई।
शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि खेरमाई निवासी पावनी कोरी कल खेलते-खेलते गंज में भरे गर्म पानी में गिर गई।
घटना में मासूम गंभीर रूप से जल गई थी। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले गये। कल सुबह इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।