मासूम बच्ची ने मां को धोखे से बंद कर दिया बाथरूम में

Updated on 06-05-2022 06:25 PM

  भोपाल कोलार क्षेत्र में कल एक बहुमंजिला इमारत में रहने वाली महिला को उसकी मासूम बच्ची ने धोखे से बाथरुम में बंद कर दिया। पडोसियों ने इसक सूचना पुलिस को दी, फिर पुलिस ने कडी मशक्कत कर महिला को बाथरुम से रेस्क्यू किया। यह घटना कोलार के सर्वधर्म सी सेक्टर के पीछे सागरहोम्स की है। इस बहुमंजिला इमारत के चौथी मंजिल के फ्लैट में रहने वाली एक महिला को उसकी डेढ़ साल की बच्ची ने धोखे से बाथरूम में बंद कर दिया।

काफी कोशिश के बाद बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो महिला ने बाथरूम के रोशनदान से जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई। नीचे रहने वाले पड़ोसियों ने महिला की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस की टीम एसआई जयकुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को रेस्क्यू किया। इस दौरान पुलिस को मुख्य दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करना पडा।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सर्वधर्म सी सेक्टर कोलार में सागर होम्स के फ्लैट नंबर 302 में 30 साल की निधि सराठे अपने पति और डेढ साल की बेटी मान्या के साथ रहती है। उनके पति वाहन चालक हैं और सुबह ही काम पर निकल जाते हैं। गुरुवार शाम को मान्या कमरे में खेल रही थी और कुरकुरे खा रही थी। तभी उसकी मां निधि बाथरूम गई तो वह भी उनके पीछे-पीछे चली गई।

 बाथरूम का दरवाजा बंद होने पर उसने बाथरूम की कुंडी पर हाथ लगाकर सरका दिया। इससे बाथरूम बाहर से बंद हो गई। जब निधि ने कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। काफी कोशिश करने के बाद वह बाथरूम का दरवाजा खुलवाने में कामयाब नहीं हो पाई तो उन्होंने बाथरूम के रोशनदान से शोर मचाया और तीन मंजिल पर रहने वाले पडोसियों ने उनकी आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी।

एसआई जय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने चुनौती की तरह इस मामले को लिया। पहले घर के मुख्य दरवाजे को तोडा और अंदर जाकर बाथरूम के दरवाजे में छेद कर उसका दरवाजा खुलवाया। तब जाकर महिला को बाहर निकालने में कामयाब हो पाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.