सुशासन संस्थान प्रदेश के समन्वित विकास और आत्म-निर्भर म.प्र. के निर्माण में कर रहा है सुविचारित तरीके से कार्य : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 25-01-2022 08:08 PM
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में बरगद का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ संस्थान के अधिकारी-कर्मचारियों ने संस्थान परिसर में नीम, आम, पीपल, जामुन, करंज, अमलतास, पलाश आदि के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारी और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता, जन-जन में जागरूकता लाने और अधिक से अधिक पौधे रोप कर धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान देने की शपथ दिलवाई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संस्थान में शोधार्थियों के लिए बने रीडर्स कॉर्नर का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह संस्थान, प्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने, समन्वित विकास और गुड गवर्नेंस के लिए सुविचारित तरीके से कार्य कर रहा है। संस्थान ने अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों को सरकार के साथ जोड़ा है। जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह संस्थान बनाया गया था, अब उस उद्देश्य की पूर्ति हो रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और पौधे लगाने की गतिविधियों में हो रहे निरंतर विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों से संस्थान की गतिविधियों की जानकारी ली। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जी.वी. रश्मि, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.