पर्वो के दौरान रायसेन के डेम, नदियों, तालाबों तथा घाटों पर गोताखोरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश

Updated on 25-10-2020 11:27 PM
रायसेन / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा अक्टूबर माह में मनाए जाने वाले त्यौहार नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं मिलाद उन नबी त्यौहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के संबंध में जिला सैनानी होमगार्ड को निर्देश दिए गए हैं। नवरात्रि, दशहरा विजयदशमी, मिलाद उन नबी त्यौहारों एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के पर्वो के दौरान आमजन एवं बच्चे प्रतिमा विसर्जन के लिए नदियों, तालाबों में जाते हैं। जिससे कई बार अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है। इन पर्वो के दौरान रायसेन में हलाली डेम, अमरावद डेम, बनछोड़ डेम, करमोदिया डेम, पूरन तालाब, मिश्र तालाब, महादेव पानी तथा जिले में स्थित प्रमुख नदियों, तालाबों एवं घाटों पर पर्याप्त होमगार्ड के गोताखोरों की ड्यूटी समुचित व्यवस्थाओं के साथ लगाए जाने के निर्देश जिला सैनानी होमगार्ड को दिए गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार की कोविड-19 गाईड लाइन अनुसार तथा वर्तमान में लागू आचार संहिता का पालन किया जाना सुनिश्चित करते हुए अन्य आवश्यक समुचित व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.