सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश

Updated on 22-03-2022 05:29 PM

भोपाल। कलेक्ट्रेट के सभागृह में सोमवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण पूर्ण गम्भीरता से करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलों की रैंकिंग में भोपाल जिले को टॉप-10 जिलों में लाने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी ।उन्होंने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण शीघ्र किया जाये।

उन्होंने कहा कि 03 दिवस के अन्दर जिले के सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण संबंधी प्रतिवेदन पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने की कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री लवानिया ने कहा कि शिकायतों के निराकरण के लिए .आई.सी. नियुक्त किये गये हैं। सभी जिला अधिकारी अपने .आई.सी से संपर्क कर शिकायतों का निराकरण करायें। उन्होंने कहा कि .आई.सी आपकों टेक्निकल सपोर्ट भी करेगें।

कलेक्टर ने कहा कि एमपी ऑनलाईन पोर्टल का कार्यालय 24 घंटे खुला रहता है। रात में आने वाली शिकायतों का निराकरण अगले दिन सुबह तत्काल रूप से किया जाये। उन्होंने कहा कि अनके शिकायतें आपके विभाग से संबंधित नहीं होती हैं, उन्हें तुरंत पोर्टल पर ट्रांसफर करें, जिससे शिकायतों की संख्या में कमी आयेगी। श्री लवानिया ने प्रत्येक माह की 10 से 15 तारीख तक शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में प्रत्येक विभाग एक-एक प्रतिशत भी अपना लक्ष्य बढाते है, तो जिले का टॉप-10 में आना संभव हो सकेगा।

उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों से शिकायतों के निराकरण के बारे में वन टू वन चर्चा की और सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि 21 से 27 मार्च की अवधि में शिकायतों के निराकरण संतुष्टि पूर्ण करें। टीएल बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती माया अवस्थी एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।        


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.