खुफिया एजेंसी ने 6 सदिंग्ध आतंकियो को भोपाल से किया गिरफ्तार

Updated on 13-03-2022 09:47 PM

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में खुफिया एजेंसी ने 6 सदिंग्ध आतंकियो को गिरफ्तार किया है। पकडाये गये सदिंग्ध ऐशबाग थाना इलाके मे थाने से थोडी दूरी पर ही बनी एक बिल्डिंग मे किराए से रह रहे थे। टीम ने ऑपरेशन मे ऐशबाग के साथ करोद इलाके में भी छापा मारा, यहॉ से एक लोकल मॉड्यूल के सदिंग्ध आतंकी के भी गिरफ्तार होने की सूचना है। सुत्रो के अनुसार टीम ने यहॉ से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सहित धार्मिक साहित्य, लैपटॉप जब्त किए है। बताया जा रहा है, सदिंग्ध आतंकियों ने अपने छुपने के लिए यहां ठिकाना बनाया था।

 गोरतलब है कि प्रदेश के उज्जैन इंदौर सहित मध्यप्रदेश में पहले भी सिमी आतंकवादियों का मूवमेंट रह चुका है। खुफिया एजेंसी को इनपुट मिला था कि आतंकियों ने भोपाल में पनाह ले रखी है। इसके बाद बारीकी से छानबीन के बाद एजेंसी ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए उन्हे पकड लिया। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार सदिंग्ध आतंकियो को दबोचने के लिये खुफिया एजेंसी द्वारा आपरेशन को पूरी तरह गोपनीय रखा गया ओर इसकी भनक इलाके के थाने तक को नहीं लगी।

 दहशत मे आये बिल्डिंग मे रहने वाले ओर आसपास के लोग इस बारे मे कुछ भी बोलने या बताने को तैयार नही है। लेकिन यह जानकारी सामने आई है, गिरफ्तार सदिंग्ध करीब तीन महीने से यहॉ रह रहे थे। रात करीब 3 बजे लगभग 50 पुलिस वालो की टीम आई जिन्होने बिल्डिंग को चारो तरफ से घेर लिया ओर फिर भीतर घूसकर गोली मारकर दरवाजे का ताला तोड़ दिया।

 सदिंग्धो को अपनी हिरासत मे लेने के साथ ही टीम ने उस कमरे को सील कर दिया जिसके वो रह रहे थे। इस कार्यवाही से आसपास के लोगो मे दहशत फैल गई ओर बिल्डिंग में रहने वाले अन्य किराएदार फिलहाल अपने कमरो मे ताला लगाकर वहॉ से चले गये है। फिलहाल इस कार्यवाही के बारे मे आला अधिकारी जानकारी नही दे पा रहे, वही सुत्र बताते है कि गिरफ्तार सदिंग्ध आतंकियों को पुछताछ के लिये गोपनीय स्थान पर ले जाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.