बापू पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले कवि का इंटरव्यू:बोले- मजबूरी में माफी मांगना पड़ी

Updated on 13-08-2022 07:38 PM

चरखा-चरखा करते थे सब, जब जरूरत पड़ी मशाल की, आजादी के नायक थे तुम, कैसे खलनायक जीत गए। कवि सम्मेलन के दौरान ये पंक्तियां पढ़ने वाले देवास के कवि देवकृष्ण व्यास ने माफी मांग ली है। गुजरात की सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अखंड काव्य महाकुंभ-2022 में व्यास ने कुछ ऐसी पंक्तियां पढ़ीं, जिस पर विवाद हो रहा था। लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।

देव कृष्ण व्यास वीर रस के कवि हैं। रिटायर्ड शिक्षक हैं। 70 साल के व्यास 1971 से कविता पाठ कर रहे हैं। साल 1999 में तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने उन्हें सम्मानित भी किया था। वर्तमान में कविता पाठ के साथ-साथ वे शिक्षक संघ के संगठन मंत्री भी हैं।

  विवादित कविता का पाठ करने वाले कवि देवकृष्ण व्यास से बात की। उनसे जानना चाहा कि आजादी की लड़ाई में चरखा और मशाल का क्या मतलब है। पढ़िए, इंटरव्यू के प्रमुख अंश...

आपकी कविता को लेकर विवाद हो रहा है। इस पर आप क्या कहे

ऐसा मुझे नहीं लगता। 31 जुलाई 2022 को सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के सभाकक्ष में मैंने इस कविता का पाठ किया था। उस दिन सभी लोगों ने मेरी पंक्तियों को काफी सराहा था। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। अब बाद में उन्हें मेरे किस बोल और पंक्ति से आपत्ति हो गई, ये मैं नहीं जानता।

 चरखा और मशाल का क्या मतलब है?
 आजादी के दौरान दो दल काम कर रहे थे। पहला नरम दल और दूसरा गरम दल। नरम दल जिसे मैंने कविता में चरखे से दर्शाया। गर्म दल को मशाल के रूप में दर्शाया है।

आपको क्या लगता है, आजादी किसने दिलाई चरखे ने या फिर मशाल ने?
 
इसमें कोई दो राय नहीं है। आजादी दोनों के साझे प्रयास से मिली है। ये कहना कि आजादी किसी एक पक्ष ने दिलाई, ये बिल्कुल गलत होगा। ऐसा नहीं है। दोनों पक्षों के कारण आजादी मिली है।

चरखा-चरखा करते थे सब’ इससे आपका तात्पर्य

इसका मतलब है कि आजादी के बाद देश में चरखे की आजादी को ज्यादा सम्मान मिला। कहीं न कहीं क्रांतिकारियों को वो सम्मान नहीं मिल पाया, जो उन्हें मिलना चाहिए था। दोनों पक्षों को एक जैसा सम्मान मिलना था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.