घपले की आशंका से इंदौर की कंट्रोल दुकानों की जांच प्रारंभ

Updated on 04-03-2022 05:20 PM

 भोपाल प्रदेश के इंदौर जिले में गरीबों के राशन में घपले की आशंका के कारण प्रशासन ने जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों की जांच प्रारंभ कर दी है।  उचित मूल्य की दुकानों की जांच के लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी कर सात दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

इसमें इंदौर जिले की 476 उचित मूल्य दुकानें शामिल हैं। इसमें कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वीकृत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के मुफ्त राशन के अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य शासन की ओर से दिया जाने वाला राशन शामिल है।जांच में अपर कलेक्टर से लेकर एसडीएम, तहसीलदार और सहकारिता, कृषि, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नाप-तौल विभाग, पशु चिकित्सा विभाग के अलावा जिला जनपद पंचायत के अधिकारियों को भी लगाया गया है।

 इस बीच अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर और एसडीएम मुनीषसिंह सिकरवार ने जंबूड़ी हप्सी की सेवा सहकारी संस्था द्वारा संचालित नैनोद की उचित मूल्य दुकान की जांच कराई। दुकान पर राशन के भौतिक सत्यापन में 5.72 क्विंटल गेहूं, 14.63 क्विंटल चावल, 1.34 क्विंटल शकर कम पाई गई, जबकि 57 किलो नमक अधिक पाया गया। हितग्राहियों से पूछने पर बताया गया कि उन्हें पात्रता के अनुसार सामग्री नहीं दी गई और राशि भी अधिक ली गई। नियमानुसार दुकान के बाहर पीले बोर्ड पर दुकान का विवरण, राशन का स्टाक और मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी।

 मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश-2015 के प्रविधानों का उल्लंघन पाए जाने पर दुकान के विक्रेता देवकरण बारोड़ के खिलाफ गांधी नगर थाने पर एफआइआर दर्ज कराई गई। हालांकि इस तरह के घपले की आशंका मात्र इंदौर जिले में ही नहीं अपितू प्रदेश भर में है लेकिन कंट्रोल की दुकानों की जांच मात्र इंदौर जिले में हो रही है। शासन को निष्पक्षता से बीते दो साल के राशन दुकानों से बांटे गए राशन की जांच करना चाहिए। ऐसा करने पर कई जिलों में घपले-घोटाले खुलकर सामने सकते हैं।  उधर इंदौर में फर्जी जमानत के लिए ऋण पुस्तिकाएं छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है।

 डीसीपी के मुताबिक फर्जी जमानत का गोरखधंधा दस सालों से चल रहा था। पुलिस अभी तक 40 से ज्यादा लोगों की सूची बना चुकी है। आरोपित ने गिरोह के सरगना प्रकाश चावड़ा के साथी सैयद तयैब बदरी के इशारे पर पुस्तिकाएं छापी थी डीसीपी(अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक आरोपित प्रकाश चावड़ा से हुई पूछताछ के आधार पर सैयद तैयब को अमरावती (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में बताया कि ऋण पुस्तिकाएं सिख मोहल्ला में जैन की प्रिंटिंग प्रेस पर छपवाई थी। पुलिस ने गुरुवार को जैन को भी गिरफ्तार कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.