इन्दौर में माह नवम्बर में होगी इन्वेस्टर्स समिट-2022

Updated on 17-03-2022 05:16 PM

भोपाल/इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्वेस्टर्स समिट 2022 में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित कार्पोरेट्स बिजनेस हाऊसेस और अलग-अलग सेक्टर्स की शीर्ष कम्पनियों को आमंत्रित किया जाए। फार्मा एण्ड मेडिकल डिवाइसेस, टेक्सटाईल एण्ड गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, एग्री एण्ड फूड प्रोसेसिंग, बायो-टेक्नोलॉजी, स्टार्ट-अप्स, इंजीनियरिंग ऑटोमोबाइल एण्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लॉजिस्टिक्स एण्ड वेयरहाउसिंग सहित निवेश के नवीन क्षेत्रों में इकाइयों की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। इसके लिए सभी संबंधित विभाग सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री चौहान बुधवार भोपाल में उनके निवास पर आयोजित एक बैठक में आगामी नवम्बर माह में हो रही इन्वेस्टर्स समिट 2022 की तैयारियों की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। यह समिट इन्दौर में होगी। बैठक में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

:: इन्वेस्टर्स समिट के पहले होंगे रोड शो ::

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूर्व वर्षों में हुई इन्वेस्टर्स समिट के फलस्वरूप प्रदेश में निवेश बढ़ा है। युवाओं को रोजगार भी मिला है। आगामी समिट के पहले होने वाले नई दिल्ली और मुम्बई के रोड शो में वे स्वयं जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने देश के अन्य प्रमुख नगरों में मंत्रीद्वय राजवर्धन सिंह और सखलेचा द्वारा भी रोड शो में भागीदारी का आग्रह किया। मुख्यमंत्री चौहान अंतर्राष्ट्रीय रोड शो के लिए मई माह में दावोस और जर्मनी की यात्रा को भी अंतिम रूप दे सकते हैं।

बैठक में बताया गया कि विभिन्न देशों के भारत स्थित राजूदत भी इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित किए जाएंगे। प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला ने देश के प्रमुख स्थानों जैसे कोयम्बटूर, बैंगलुरू, हैदराबाद, चैन्नई एवं अहमदाबाद में अप्रैल से जुलाई माह के मध्य प्रस्तावित रोड शो के लिए निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी। सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम पी. नरहरि ने बताया कि आगामी 27 जून को अंतर्राष्ट्रीय एम.एस.एम.. डे है। इस दिवस पर एक राज्य स्तरीय सम्मेलन प्रस्तावित है, जिसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम से जुड़े प्रतिनिधि आमंत्रित किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.