मध्यप्रदेश के लिये यह अत्यंत प्रसन्नता और गौरव का क्षण : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 23-09-2022 04:56 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के लिये अत्यंत प्रसन्नता एवं गौरव के क्षण हैं। हमारा मध्यप्रदेश स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 में वेस्ट जोन में टॉप स्टेट बना है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस सफलता के लिये सभी नागरिकों, संगठनों, सामाजिक संस्थाओं का आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी है।

स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ठ कार्य के लिये मध्यप्रदेश को कई पुरस्कारों के लिये चुना गया है। राष्ट्रपति द्वारा 2 अक्टूबर को विज्ञान भवन दिल्ली में होने वाले स्वच्छ भारत दिवस पर यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के दल को प्रदान किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के महायज्ञ में ग्रामीण भारत के निवासी अपना बढ़-चढ़ कर योगदान दे रहे हैं। स्वच्छता ही सुन्दरता है। हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से स्वच्छ, सुन्दर और प्रदूषण रहित राष्ट्र बनेगा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता ही नहीं समर्पण भाव भी दृढ़ हुआ है। गाँवों की नई तस्वीर उभरी है।

स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण वर्ष 2022 में वेस्ट जोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों में भोपाल को प्रथम एवं इंदौर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार सुजलाम अभियान-1 में श्रेष्ठ कार्य के लिये मध्यप्रदेश को प्रथम एवं सुजलाम अभियान-2 में मध्यप्रदेश को चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.