भारतीय समाज की संस्कृति में है महिलाओं का सम्मान करना: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 09-03-2022 06:10 PM

भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि महिलाओं का सम्मान करना भारतीय समाज की संस्कृति का अंग है। मंत्री डॉ. चौधरी आज एन.एच.एम., स्वास्थ्य विभाग और व्हिश (wish) फाउण्डेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुरस्कार वितरण और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री डॉ. चौधरी ने भारतीय समाज की संस्कृति में महिलाओं के सम्मान से जुड़े तथ्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन काल से हमारा समाज महिलाओं का सम्मान करने का पक्षधर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा भूमि पजून, शिलान्यास, लोकार्पण आदि अन्य कार्यक्रमों की शुरूआत कन्या-पूजन से की जाती है। सरकार के साथ समाज का प्रत्येक व्यक्ति महिलाओं के सम्मान के लिए कार्य करे।

महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित हो। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता, .एन.एम. सहित मैदानी स्वास्थ्य अमले ने वर्षाकाल के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में कोविड टीकाकरण में उल्लेखनीय कार्य किया है। अच्छा काम करने पर पुरस्कृत होने से व्यक्ति और अधिक अच्छा कार्य करने के लिये प्रोत्साहित होता है। पुरस्कृत व्यक्ति दूसरों के लिए अच्छा कार्य करने की प्रेरणा बनता है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि कोई भी "दिवस" का आयोजन हमें मूल्यांकन करने की याद दिलाता है। महिला दिवस पर मातृ और शिशु स्वास्थ्य के लिए विभाग के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विचार करना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार के लिए संचालित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को पूरी निष्ठा और समर्पण से करने की बात कहीं। आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. सुदाम खाड़े और एम.डी. एन.एच.एम. श्रीमती प्रियंका दास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं, आर.वी.एस.के, शहरी स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में व्हिश फाउण्डेशन के सीईओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.