कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 30-08-2022 05:05 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। आगामी त्यौहारों के दिनों में हर स्तर और हर क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें। साप्ताहिक आधार पर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समाज में असंतोष फैलाने की कोशिशों के बीच हम मूकदर्शक बन कर बैठे नहीं रह सकते। प्रदेश के विभिन्न भागों में हो रही इस प्रकार की गतिविधियों के संबंध में संवेदनशील रहें और विभिन्न वर्गों के साथ सतत संवाद बनाएँ रखें। समस्याओं का समाधान बातचीत से हल करने की कोशिश की जाए। आवश्यक होने पर कठोर कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री चौहान ने गुंडों और ड्रग्स के कारोबार में लगे व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जानकारी दी गई कि आने वाले त्यौहारों को देखते हुए थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक के साथ बेण्ड एवं डी.जे. के संचालकों और उत्सव एवं चल समारोह के आयोजनकर्ताओं के साथ पृथक-पृथक बैठक की जा रही है। आगामी त्यौहार शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.