बूथ स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलना सिर्फ भाजपा में संभव : विष्णुदत्त शर्मा

Updated on 13-03-2022 05:49 PM

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को इंदौर के संभागीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर से संगठन कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को नगर और प्रदेश का दायित्व मिलना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। जबकि अन्य दलों में एक ही परिवार के सदस्य सालों तक पद पर बने रहते हैं। हमारा दल विचारधारा आधारित है। हमारे यहां सिर्फ कार्यकर्ता की योग्यता, कार्य और लगन को महत्व दिया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा इंदौर प्रवास पर थे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त नगर कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। जिसके पश्चात वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, जिला प्रभारी तेजबहादुर चौहान, नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, विधायक महेंद्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता श्री सुदर्शन गुप्ता ने भी संबोधित किया।

मध्यप्रदेश की पहचान आइडियल संगठन के रूप में

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जो पद मिला है उसके दायित्व का निर्वहन किस तरह बेहतर ढंग से किया जा सकता है, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने भारतीय जनता पार्टी को एक कार्य पद्धति दी। उस पद्धति को हमारे वरिष्ठजनों ने आगे बढ़ाया। आज मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में हमारा संगठन इस पद्धति पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजमाता सिंधिया, श्रीमती सुमित्रा महाजन, नरेंद्र मोदीअमित शाह, जेपी नड्डा जैसे सभी वरिष्ठजनो ने पार्टी को कठिन समय में सींचा। आज की पीढ़ी बहुत भाग्यशाली है जिन्हें समाज का इतना सकारात्मक वातावरण मिला है। श्री शर्मा ने कहा मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की संगठन कुशलता के कारण अन्य प्रांतों में भी चुनाव संचालन में उनकी सुनिश्चित होती है। इंदौर के कार्यकर्ता भी इसमें पीछे नहीं है। इसलिए मध्यप्रदेश को पूरे देश में आईडियल ऑर्गेनाइजेशन के रूप में जाना जाता है।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने संबोधित करते हुए कहा कि हमे जो पद मिला है उसका दायित्व बोध होना चाहिए। जो भी कार्य प्रदेश नेतृत्व द्वारा हमें सौंपा जाए उसे बूथ स्तर तक किस तरह बेहतर ढंग से पहुंचाया जाए, इसकी जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी की है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं जिलाध्यक्ष रणदीवे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष अशोक चौहान, मुकेश मंगल, नारायण पटेल, श्रीमती पदमा भोजे, एकलव्य सिंह गौड, प्रणव मंडल, प्रकाश राठौर, श्रीमती गायत्री गोगडे, पवन जायसवाल, योगेश गेंदर, दीपक राजपूत, नगर महामंत्री संदीप दुबे, सुधीर कोल्हे, श्रीमती सविता अखण्ड, नगर मंत्री वैभव शुक्ला, निक्की करोसिया, श्रीमती ज्योति पडित, अजीतसिंह राय, श्रीमती अनिता व्यास, अतुल बनवड़ीकर, मनदीपसिंह बाजवा, श्रीमती माधुरी जायसवाल, राजूसिंह चौहान, पप्पू शर्मा, दिलीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, कार्यालय मंत्री ऋषि खनूजा, सह कार्यालय मंत्री नितिन पाण्डे, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.