रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से इटारसी-नागपुर रुट बंद

Updated on 15-07-2022 10:03 PM

नर्मदापुरम मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के कारण इटारसी से नागपुर रेल ट्रैक पर पानी भर गया है। पिछले 4 घंटे से रेल रूट बंद है और जीटी एक्सप्रेस और आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस को डायवर्ट कर भुसावल, अकोला से भेजा गया है। इसके साथ ही औबेदुल्लागंज-नागपुर हाईवे के सुखतवा पुल पर पानी आने से रास्ता बंद है। इटारसी में भारी बारिश की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया। शहर में 4 से 5 फीट तक जल जमाव हो गया है।


नर्मदापुरम में आज सुबह लगभग 5 बजे तवा डैम के 7 गेट खोलने गए। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए साढ़े 9 बजे और दो गेट खोल दिए गए। तवा डैम के अब तक 9 गेटो से 3100 क्यूमेक्स से बढ़ाकर 4000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा चूका है। डैम के गेट खोले जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ेगा। निचली बस्तियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदा नदी के साथ साथ उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।


प्रदेश में अब तक सामान्य से 16% अधिक पानी गिर चुका है। आमतौर पर साढ़े 10 इंच बारिश होती है, लेकिन अब तक 12 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में जोरदार बारिश होगी।


-
किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट जारी
बढ़ते जल स्तर को देखते हुए तवा डैम के 9 गेट खोले गए है जिसका पानी सीधे नर्मदा नदी में जाता है। इसकी वजह से होशंगाबाद, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन, खंडवा, धार और आलीराजपुर जिले में नर्मदा किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट जारी किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.