जबलपुर के वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट कूनो में चीतों के स्वास्थ्य पर रखेंगे नजर

Updated on 24-11-2022 03:44 PM

जबलपुर
 नामीबिया में जन्मे आठ चीतों की हरकत से लेकर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए वेटरनरी विश्वविद्यालय जबलपुर के वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट मदद करेंगे। इसके लिए नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के वाइल्डलाइफ फारेंसिक एंड हेल्थ स्कूल के तीन सदस्यों की टीम बनाई गई है। टीम के सदस्य चीतों की क्वारंटाइन सुविधा, कूनो नेशनल पार्क में उनके स्वास्थ्य और व्यवहार की निगरानी रखेंगे। केंद्र सरकार के अनुरोध पर विश्वविद्यालय द्वारा इस टीम का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एसपी तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के स्वास्थ्य पर नजर रखने और उनकी हरकत का विश्लेषण करने के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के इस टीम में डा. देवेंद्र पोढाडे, डा. सोमेश सिंह और डा. केपी सिंह को शामिल किया है।

गौरतलब है कि इस साल 17 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से देश में बड़ी बिल्ली को फिर से लाने की महत्वाकांक्षी पहल के तहत आठ चीतों को राज्य में भेजा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को छोड़ा गया था। अधिकारियों के अनुसार इस महीने की शुरुआत में तीन चीतों – ओबान, एल्टन, फ्रेडी को उनके क्वारंटाइन क्षेत्र से राष्ट्रीय उद्यान में अनुकूलन बाड़े में ले जाया गया। ओबैन को 18 नवंबर को संगरोध क्षेत्र से पांच वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले बड़े बाड़े में छोड़ा गया था, जबकि एल्टन और फ्रेडी को पांच नवंबर को अनुकूलन बाड़े में ले जाया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.