जेल बंदियों से अब नहीं हो सकेगी मुलाकात

Updated on 13-01-2022 10:48 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने नया फैसला लिया है, जिसके तहत अब जेल में सजा काट रहे बंदियों से मुलाकात नहीं हो पाएगी, इस संबंध में गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट किया है।

कोरोना की रफ्तार दिन दिन बढ़ती जा रही है, इसी के चलते 31 मार्च तक बंदियों से मुलाकात पर प्रतिबंध लगा दिया है, इस दौरान उनके परिजन सहित अन्य कोई भी नहीं मिल पाएगा। इस दौरान केवल ऑनलाइन रूप से -मुलाकात सहित इनकमिंग कॉल की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

24 घंटे में 6 की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर किस रफ्तार से बढ़ रही है, इसका अंदाजा आप सिर्फ आंकड़ों को देखकर ही लगा सकते हैं। जहां चंद दिनोंं पहले 10 से 12 लोग ही कोरोना से संक्रमित हो रहे थे, वहीं अब एक-एक दिन में तीन से साढ़े तीन हजार लोग संक्रमित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई है, इस प्रकार मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 10540 हो गया है।

जबलपुर, ग्वालियर और विदिशा में मौत

एमपी के तीन बड़े शहरों में कोरोना से मौत के आंकड़े भी आए हैं, जबलपुर में कोरोना के कारण तीन, ग्वालियर में दो और विदिशा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, इस प्रकार पिछले 24 घंटे में कोरोना से करीब छह लोगों की मौत हो गई है। आश्चर्य की बात तो यह है ग्वालियर में जिस महिला की मौत हुई है, उसने दो दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था।

कवर्ड कैंपस में भी कोरोना

कोरोना की दस्तक अब उन स्थानों पर भी पहुंचने लगी है, जहां लोग चारदीवारी के अंदर ही रहते हैं, शहर के होशंगाबाद रोड जाटखेड़ी में एक परिवार की दो जुड़वा बेटियों को कोरोना पॉजिटिव आया है, ये दोनों बहनें महज 8 माह की है, उनके साथ ही परिवार को भी होम आइसोलेट किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.