MP के खंडवा में झारखंड जैसी घटना, युवती घायल:शादी का प्रपोजल ठुकराया तो युवक ने मारा चाकू, फिर आरोपी ने की खुदकुशी

Updated on 31-08-2022 09:12 PM

खंडवा में दो दिन पहले एकतरफा प्यार में युवती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने खुदकुशी कर ली। आरोपी कोटवार का शव गांव के तालाब में मिला। सोमवार को इसी युवक ने एकतरफा प्यार में 18 साल की युवती का गला रेतने की कोशिश की थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपी मृतक बबलू (21) पिता रामदास की तलाश में जुटी थी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में उसका शव देखा। इससे पहले झारखंड के दुमका में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जहां दोस्ती नहीं करने पर युवक ने नाबालिग को जला दिया था।

मामला मूंदी इलाके के बांगरदा गांव का है। जहां सोमवार को आरोपी दीवार फांदकर युवती के घर में घुसा और उसे शादी के लिए प्रपोज किया। युवती के इनकार करने पर उसने लड़की के गले पर चाकू मार दिया था। पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बारे में मूंदी थाना TI ब्रजभूषण हिरवे ने बताया कि आरोपी कोटवार ने गांव के ही तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव निकाल लिया गया है।

युवती के पिता बोले- आरोपी नशे का आदी
घायल युवती के पिता का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है। वह शराब, गांजे का नशा कर गांव भर में उत्पात करता है। कुछ दिन पहले उसके साथ मेरा विवाद हुआ था। गांव और समाज का लड़का था, इसलिए समझा दिया था। पुराने झगड़े का बदला उसने बेटी से लिया।

झारखंड में युवक ने नाबालिग को जिंदा जलाया
इससे पहले 23 अगस्त को झारखंड के दुमका से ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। जहां के जरुवाडीह मोहल्ले में रहने वाली अंकिता अपने घर में सोई हुई थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले शाहरुख हुसैन ने खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। 5 दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया था। शाहरुख अंकिता को 3 साल से परेशान कर रहा था। वो दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। अंकिता ने इसकी शिकायत अपने पिता से भी की थी, लेकिन बदनामी के डर से उन्होंने आगे कदम नहीं उठाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.