*मिंटो हॉल में हुआ जीवा (JIVA) कांफ्रेंस का आयोजन*

Updated on 22-03-2022 05:16 PM

भोपाल  आज दिनांक 21 मार्च 22 को दोपहर  मिंटो हॉल मे जीवा (JIVA) कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य स्टिक इंक्लूजन एंड विक्टिम एक्सेस था। आज की इस कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य एविडेंस बेस्ड प्रैक्टिस एंड पॉलिसी मेकिंग पर ध्यान एकत्रित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डीजीपी मध्य प्रदेश श्री ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा की गई। उपरोक्त विषय पर श्री शुक्ला एवं उपस्थित वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा सारगर्भित व्याख्यान दिए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अग्निशमन श्रीमती अरुणा मोहन राव, पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देऊस्कर, पुलिस उपायुक्त हेड्क्वाटर श्री विनीत कपूर एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देउस्कर ने अपने सम्बोधन में  कहा कि पुलिस ज्यादा बेहतर तरीके से काम करे इसके लिए एक शोध की जरूरत है। इसको प्रभावी रुप से लागू किया जाना चाहिये। महिलाओं में अगर जागरुकता होगी तो वह अपराध रजिस्टर कराने एवं अपनी सुरक्षा के लिए प्रखर हो पायेगी। निर्भीकता एवं जागरुकता तभी आयेगी जब पुलिस विभाग इसमें न्याय सुरक्षा के प्रति कटिबद्धता प्रदर्शित करे। मुझे यह संतोष है कि मध्यप्रदेश पुलिस में कटिबद्धता प्रदर्शित की जा रही है, तभी महिलायें आगे आकर आपराधिक सूचनाएँ देती हैं। महिलाओं के प्रति अच्छा व्यव्हार होना चाहिए इसमे भी शोध करने की और जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में पुलिस उपायुक्त हेड्क्वाटर श्री विनीत कपूर ने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने एव्ं मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों एवं अतिथिगणो का आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.