जूनियर डाक्टरों को नहीं मिला स्टायपेंड, बढ़ रहा असंतोष

Updated on 14-02-2022 06:40 PM

भोपाल प्रदेश के सभी छह सरकारी मेडिकल कालेजों में जूनियर डाक्टरों को दिसंबर और जनवरी का स्टायपेंड नहीं मिला है। इससे जूडा में असंतोष बढता जा रहा है। ये जूडा  गांधी मेडिकल कालेज भोपाल समेत एमडी/एमएस और डिप्लोमा कोर्स संचालित करने वाले कॉलेजों के हैं। इस बारे में  जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और आयुक्त चिकित्सा शिक्षा निशांत वरवड़े को ज्ञापन दिया है। और देरी हुई तो जूनियर डाक्टर एक बार फिर आंदोलन की राह पर भी जा सकते हैं।

हालांकि, ज्ञापन में जूडा ने आंदोलन का जिक्र नहीं किया है। जूडा भोपाल के अध्यक्ष डा. अमित टांडिया ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब स्टायपेंड मिलने में देरी हो रही है। हमेशा ही दो महीने बाद इसका भुगतान किया जा रहा है। नवंबर का स्टायपेंड जनवरी में मिला है। जूडा पदाधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने ज्ञापन लेते हुए कहा था कि बजट की कमी होने की वजह से स्टायपेंड मिलने में देरी हो रही है।

 इस दिक्कत को जल्द दूर कर लिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम चलता है। सभी जगह मिलाकर पांच हजार जूनियर डाक्टर काम कर रहे हैं। जूनियर डाक्टरों ने पिछले साल स्टायपेंड में बढ़ोतरी को लेकर कई दिन तक आंदोलन किया था। उस दौरान भी इसके देरी से मिलने की मांग उठाई थी। मालूम हो किस्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में  65 हजार रुपये, स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में 67 हजार रुपये, स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में   69 हजार रुपये, सुपर स्पेशियलिटी (सभी वर्ष) में   69 हजार रुपये, सीनियर-रेसीडेंट में  76 हजार रुपये तथा जूनियर रेसीडेंट में   55 हजार रुपये स्टायपेंड प्रदान की जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.