कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक निलंबित, टैंकर मालिक को नोटिस

Updated on 24-02-2022 05:56 PM

 भोपाल भोपाल दुग्ध संघ के एक टैंकर के दूध की गलत जांच करने की आशंका के चलते कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक निलंबित कर दिया गया है, वहीं टैंकर मालिक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। दूग्ध संघ प्रशासन ने टैंकर में भरे दूध में मिलावट की आशंका के बीच कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक नितिन धुर्वे को निलंबित कर दिया है। टैंकर मालिक सुमेर सिंह को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैंकर एमपी 04 जीबी 2799 मार्ग दो पर चल रहा था जो सोमवार रात में दूध लेकर संघ के प्लांट में आया था। इसमें भरे दूध की पुन: जांच करने पर गुणवत्ता में अंतर मिला था। दुग्ध संघ ने नितिन पर गलत जांच करने और टैंकर मालिक पर लालच धमकी देकर गुणवत्ता को बेहतर कराने के आरोप लगाए हैं। टैंकर खड़ा करा लिया है। बता दें कि पूर्व में दुग्ध संघ से अनुबंधित एक टैंकर में अलग चैंबर मिला था, जिसमें दूध की जगह पानी भरा जाता था। दूसरे टैंकर को सीहोर के हीरापुर फार्म हाउस पर दूध निकालकर पानी मिलाते पकड़ा था और तीसरे टैंकर को मंडीदीप के पास रंगे हाथों दूध में मिलावट करते पकड़ा था।

भोपाल दुग्ध संघ सांची के नाम से उपभोक्ताओं को दूध अन्य उत्पाद बेचता है। उधर दूग्ध संघ की इस कार्रवाई पर सवाल भी उठने लगा है। नितिन धुर्वे को सीईओ ने निलंबित किया लेकिन टैंकर मालिक सुमेर सिंह को महाप्रबंधक संयंत्र संचालन भरत अरोरा ने नोटिस दिया। विशेषज्ञों के मुताबिक सीईओ को ही नोटिस देना था। नोटिस में प्रयोगशाला सहायक को धमकाने और लालच देने का जिक्र किया है।

यदि धमकाया है तो टैंकर मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज क्यों नहीं कराई गई। यदि प्रयोगशाला में दूध की जांच केवल नितिन ही कर रहा है तो यह गंभीर अनदेखी है और यदि जांच प्रयोगशाला प्रभारी के निर्देशन में होती है तो अकेले नितिन पर ही कार्रवाई क्यों की गई। प्रभारी अन्य की जिम्मेदारी क्यों तय नहीं की। इनके मैसेज वाट्सएप पर होने वाली बातचीत को जांच के दायरे में क्यों नहीं लिया जा रहा। यदि दूध की गुणवत्ता में अंतर है तो इसका मतलब डिजिटल लाकर तोड़कर गड़बड़ी की है।

तब इन्हें सबसे सुरक्षित कैसे बताया गया था। क्या भरोसा है कि दूसरे टैंकरों में लगे डिजिटल लाकर के साथ छेड़छाड़ की जा रही हो। इस बारे में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के संयंत्र संचालन महाप्रबंधक भरत अरोरा का कहना है कि टैंकर मालिक को नोटिस दिया है तो उन्हें ज्यादा पता होगा। मैं प्रवक्ता नहीं हूं। अधिक जानकारी के लिए सीईओ से बात करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.