प्रदेश में उन्नति, समृद्धि की नई तस्वीर की शुरूआत की थी मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ ने: शेखर

Updated on 21-03-2022 05:13 PM

भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री चन्द्रप्रभाष शेखर ने बताया कि जोड़तोड़, सौदेबाजी और दलबदल जैसे अनैतिक कृत्यों से खुद को दूर रखकर भारतीय लोकतंत्र और डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये संविधान को जो सम्मान दिया है, उससे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।

विधायक खरीदकर सरकार बनाने के भाजपा के इस अलोकतांत्रिक और काले समयकाल में कमलनाथ जी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और संविधान की भावनाओं का आदर-सम्मान करते हुए हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी द्वारा किये गये इस त्याग, लोकतंत्र की ऐसी तस्वीर को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया गया।

पूर्व मत्रंी पी.सी. शर्मा ने कहा कि 15 वर्षों के बाद मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडौर सौंपी थी, परन्तु भारतीय जनता पार्टी ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति कर जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का घोर अपमान किया है।

जब बीजेपी तमाम नैतिक मूल्यों और आदर्शों को कुचलकर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातन्त्र को धनतंत्र से कुचल रही थी, तब कमलनाथ जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शवादी सिद्धांतो और नैतिकता के उच्च मापदंडो को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया। कमलनाथ जी के इन्हीं सिद्धांतों, मापदंड को अपनाने को लेकर कांग्रेस द्वारा आज का दिनलोकतंत्र सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाया गया।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन, संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सभी कांग्रेस कार्यालयों में किया।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने इस अवसर पर बताया कि कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और जनता से किये अपने वादों को कांग्रेस सरकार का प्राथमिक संविधान मानते हुए किसान कर्जमाफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, शुद्ध के लिए युद्ध, माफिया से मुक्ति, ओबीसी आरक्षण में बढ़ोत्तरी, सामान्य को आरक्षण, वृद्ध एवं दिव्यांग पेंशन में बढ़ोत्तरी,

कन्या विवाह सहायता में बढ़ोत्तरी, राम वन गमन पथ का निर्माण, सर्किट निर्माण, महाकाल एवं ओमकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तार एवं विकास, सीता माता मंदिर निर्माण, महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी, मेट्रो रेल परियोजना, रोजगार में प्रदेश के युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण, महिला अपराधों में कमी, मग्निफिशेंट मध्यप्रदेश जैसे अनेकों कार्य की शुरुआत कर प्रदेश की जनता को 15 वर्षों के बाद पहली बार विकास की सही तस्वीर बनाने का प्रयास किया

था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कमलनाथ जी द्वारा खरीद-फरोख्त की राजनीति को ठुकराते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तारीख “20 मार्चको हम प्रतिवर्षलोकतंत्र सम्मान दिवसके रूप में मनाएंगे।

भोपाल जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने बताया कि जिला कांग्रेस भोपाल के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय स्थित इंदिरा जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण बोर्ड आफिस चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाल कर और डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, सैयद साजिद अली, दीपचंद यादव, श्रीमती आभा सिंह, जहीर अहमद, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, जे.पी. धनोपिया, संगीता शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, किरण अहिरवार, संजय मसानी, आनंद तारण, विनय सिंह राजपूत, मिथुन अहिरवार, फिरोज सिद्दीकी, अवनीश बुंदेला, आसिफ जकी, राजकुमार सिंह, कुंदन पंजाबी, संतोष सिंह परिहार, फिरोज सिद्धीकी, राजकुमार केलू उपाध्याय, महेश मालवीय संतोष कंसाना, जितेन सिंह बघेल, पवन पटेल, राहुल राठौर, अनीश खान गुड्डू, विक्रम चौहान, मिर्जा नूर बेग,.बी. खान, राम राज तिवारी, अभिनव बरोलिया, मोइनुद्दीन सुजुकी, राखी परमार, महेश नंद मेहर, यशवंत राजपूत, शहना-जाहिद हुसैन, देवकरण मीना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम के बाद सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर संत तुकाराम जी की जयंती और रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर दोनांे विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर, उनका पुण्य स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने इन विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.