कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष पद छोड़ा, लगातार सात बार के विधायक डॉ. गोविंद सिंह को कमान; बोले- विपक्ष की भूमिका निभाता रहूंगा

Updated on 28-04-2022 10:36 PM

पूर्व सीएम और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी लहार विधायक 71 साल के डॉ. गोविंद सिंह को सौंपी गई है। डॉ. गोविंद सिंह वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद गोविंद सिंह ने कहा कि मेरे पास पहले भी दायित्व था। नेता प्रतिपक्ष बनने से पंख नहीं लग गए। मैं विपक्ष की भूमिका निभाता था, निभाता रहूंगा और सरकार की गलत नीतियों का विरोध मजबूती के साथ करूंगा। सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कार्य का बंटवारा किया है। उन्होंने मुझ पर विश्वास कर सहयोगी बनाया है। मैं उनका शुक्रगुजार हूं। उनके मार्गदर्शन में विपक्ष की भूमिका निभाऊंगा।

गोविंद सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस के एकमात्र ऐसे विधायक हैं, जो लगातार सातवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं। पहला चुनाव उन्होंने 1990 में जनता दल से लड़ा था, तब वे 14 हजार वोटों से जीते थे। 1993 में कांग्रेस से अब तक लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। सूत्रों की मानें, तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते आगामी चुनाव को देखते हुए कमलनाथ के पास जिम्मेदारियां बढ़ गई थीं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी में उनकी दोहरी भूमिका हो गई थी। प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ का पूरा फोकस आगामी चुनाव पर रहेगा। वे 2018 में कमलनाथ के कार्यकाल में मंत्री भी रहे हैं।

सदन में दूसरे नंबर के सीनियर लीडर

सदन में सबसे सीनियर नेता पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव हैं। भार्गव आठवीं बार के विधायक हैं। वे सागर की रहली विधानसभा से चुने जाते हैं। चुनाव जीतने के मामले में वे मध्यप्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि सात बार चुनाव जीतने के मामले में गौरीशंकर बिसेन, करण सिंह वर्मा और विजय शाह शामिल हैं।

लगातार तीसरा पद दिग्विजय सिंह के करीबी को

अपने तेजतर्रार अंदाज के लिए जाने जाने वाले डॉ. गोविंद सिंह दिग्विजय सिंह के करीबी रहे हैं। यह लगातार तीसरा प्रमुख पद है जो दिग्विजय के करीबी को मिला है। हालांकि इसमें कमलनाथ की भी सहमति है। इससे पहले प्रदेश युवा कांग्रेसाध्यक्ष विक्रांत भूरिया और महिला कांग्रेसाध्यक्ष विभा पटेल भी दिग्विजय सिंह समर्थक माने जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.