कमलनाथ बोले-'जब शिवराज निकर पहनते थे तब मैं सांसद बन गया था, दूसरे के रिकॉर्ड की बात करते हैं; खुद का रिकॉर्ड देख लें'

Updated on 12-07-2022 06:53 PM

 रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब शिवराज निकर पहनते थे तब मैं सांसद बन गया था। दूसरों के रिकॉर्ड की बात करते हैं, खुद का रिकॉर्ड देख लें। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि रतलाम ने बीजेपी को क्या नहीं दिया लेकिन इसके बाद भी रतलाम उपेक्षित रहा।

'मैं शिवराज नहीं हूं'

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मैं शिवराज नहीं हूं कि मैं बताऊं कितने बनेंगे अगर शिवराज से पूछेंगे कि 16 नगर निगम में कितने मेयर बनेंगे तो वो बोलेंगे कि 17 में उनके बनेंगे। देखिए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति ठीक नहीं है वो अपनी बात करें ना, ये दूसरों के रिकॉर्ड की बात करते हैं इनका रिकॉर्ड खुद का कैसा है ऊपर से लेकर नीचे तक देख लो।

'20 लोगों को भी नहीं दिया रोजगार'

उदयपुर अमरावती घटनाओं को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को वोट ना देने की अपील पर कहा कि इनके पास कहने लायक कुछ नहीं होता तो ध्यान मोड़ने के लिए ऐसा शिगूफा छोड़ते हैं मध्यप्रदेश में आज शांति है। कैसे शांति खराब की जाए ये इनका प्रयास है। इनको डर है कि 15 महीने बाद कांग्रेस की सरकार आएगी तो ऐसे मुद्दे ले आओ। बेरोजगारी, व्यवसाय, उद्योग से कोई संबंध नहीं है शिवराज सिंह पता नहीं शर्म की भी हद होती है शर्म को भी ये शर्मा देंगे, झूठ को भी शर्मा देंगे उन्होंने कहा था एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे लेकिन मैं कहता हूं कि 20 का भी तो नाम बता दो।

'तो मैं पॉलिटिकल नहीं हूं'

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा अगर शिवराज सिंह जी कहते हैं कि मैं नॉन-पॉलिटिकल हूं तो मैं झूठा नहीं हूं। मैं घोषणा ही नहीं करता और ऐसे में वे कहते हैं कि मैं नॉन पॉलिटिकल हो गया तो मैं मानता हूं कि मैं नॉन-पॉलिटिकल हो गया हूं। अगर पॉलिटिकल का मतलब झूठ बोलना नाटक नौटंकी करना, घोषणा करना, जनता का ध्यान मोड़ना, अगर ये उनकी भाषा में पॉलिटिकल है तो तो मैं पॉलिटिकल नहीं हूं।

वोट नहीं देने पर बोले पीसीसी चीफ कमलनाथ

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नगर निगम चुनाव में वोट नहीं देने पर कहा कि सबसे पहली चीज मैं नगर निगम का वोटर नहीं हूं। मेरा गांव है, जहां मेरा गांव है वहां मैं पक्षपात नहीं करना चाहता था। हमने वहां किसी को कोई टिकट नहीं दिया, वहां गांव के सभी लोग अपने हैं और मैं पक्षपात नहीं करना चाहता। अगर मैं नगर निगम का वोटर होता तो मैं जरूर वोट करता लेकिन मैं नगर निगम का वोटर नहीं हूं। शिवराज सिंह जी के पेट में दर्द हो रहा है तो मैंने वोट नहीं डाला। वो भटकते गए वोट डालने नहीं गए थे। लोगों को पता नहीं दबाने गए, समझाने गए थे, डराने गए थे, इसलिए वो वोट डाले गए और ये मुझे समझा रहे हैं वोट डालने के बाद। बीजेपी उम्मीदवार मतदाताओं को डरा रहे हैं ये लोकतंत्र का अपमान है। ये पुलिस पैसा और प्रशासन से ही जीत सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.