शिक्षक वर्ग- 3 परीक्षा के पेपर लीक का मामले में कमलनाथ बोले

Updated on 28-03-2022 11:30 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग- 3 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में सियासत जारी है। अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार व्यापम पार्ट 2 घोटाले की ओर बढ़ रही है। सवाल उठाने पर कांग्रेस नेता केके मिश्रा पर ही एफआईआर करवा दी है। ये तो चोरी के ऊपर सीनाजोरी है।

मप्र व्यापमं की शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा के प्रश्नपत्र के परीक्षा के पहले वॉट्सअप पर वायरल होने के बाद मामला गर्म है। कांग्रेस हमलावर है। किसी लक्ष्मण सिंह नाम के व्यक्ति के वॉट्सअप नंबर से पेपर वायरल होने को लेकर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा और जयस नेता डॉ. आनंद राय ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे। मगर इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम सामने आए और उन्होंने अनुसूचित जाति कल्याण थाने में केके मिश्रा और आनंद राय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

अब इसके बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस परीक्षा को व्यापमं घोटाला पार्ट 2 बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी पर गंभीर सवाल उठाए। अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 चोरी और सीनाजोरी करते हुए श्री मिश्रा के खिलाफ उल्टी रिपोर्ट कर दी गई। मुख्यमंत्री को तत्काल श्री मिश्रा के ऊपर लगाए गए झूठे मामले वापस लेने चाहिए और दोषी अधिकारी को निलंबित कर मामले की पूरी जांच करानी चाहिए। आपने व्यापम का नाम बदल दिया है लेकिन उसमें घोटाले का काम अभी जारी है। आप मध्य प्रदेश को घोटाला मुक्त प्रदेश कब बनाएंगे?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.