कमलनाथ ने सिमरिया के हनुमान मंदिर में दर्शन किए, बोले-लोग आध्यात्मिक शक्ति से जुड़े रहें, हमारी संस्कृति जोडऩे की

Updated on 17-04-2022 04:57 PM

भोपाल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हनुमान जयंती के दिन हनुमानजी की भक्ति में रंगे नजर आए। वह अपने छिंदवाड़ा निवास से शिकारपुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सीधे सिमरिया स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे।

यहां उन्होंने बनारस से आए पंडितों के द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर में में श्री राम दरबार सहित सभी देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में आयोजित भजन कीर्तन में शामिल होने के बाद नाथ ने सिमरिया मंदिर की 101 फीट ऊंची प्रतिमा को प्रणाम किया। कमलनाथ के साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी सपत्नीक मौजूद रहे।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सिमरिया स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा की। साथ मंदिरों में स्थित सभी प्रतिमाओं का दर्शन किया। 101 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा को दूर से प्रणाम कर छोटी बाजार श्री राम मंदिर में गदा यात्रा में शामिल हुए।

सुख समृद्धि की कामना के साथ विशेष पूजा अर्चना

पूर्व सीएम ने के मध्य स्थित हनुमान मंदिर में विशेष रूप से इस बार बनारस के कई विद्वानों को बुलवाया था, जिन्होंने वैदिक पद्धति से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराते हुए पूजन अर्चन किया। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ ने देश और प्रदेश की समृद्धि के लिए कामना की। छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनुमान जन्म उत्सव पर भगवान शिव का रुद्र अभिषेक किया। नाथ बोले कि सभी लोग आध्यात्मिक शक्ति से जुड़े रहें ताकि देश की महानता बनी रहे। हमारी संस्कृति जोडऩे की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.