‎ छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा-

Updated on 25-04-2022 05:54 PM

भोपाल/छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने शिवराज सिंह सरकार पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में हाहाकार मची हुई। हर कोई परेशान है। वहीं शिवराज सिंह चौहान ढोलकी बजाते हुए फिर रहे हैं। ढोलकी बजाने से प्रदेश में तरक्की नहीं होगी। इससे पहेल छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का जोरदार स्वागत किया।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बैतूल में एक शादी समारोह में शामिल होने हेलीकॉटर से आए थे। उन्हें छिंदवाड़ा हवाई पट्टी से विशेष वायुयान से दिल्ली रवाना होना था इसलिए वे हेलीकॉप्टर से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी आए। उन्होंने इमलीखेड़ा हवाई पट्टी के गेस्ट हाउस में ही वरिष्ठ कार्यकर्ता और विधायकों की बैठक लेते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।

घोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल

मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती हो रही है। आम जनता गर्मी में मकान और किसान परेशान हैं, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ढोलकी बजाते हुए फिर रहे हैं कि मध्य प्रदेश विकास में आगे बढ़ रहा है। आखिरी ये उनका कैसा विकास है। भोपाल में हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान मंच में मंत्री अरविंद भदौरिया मुख्यमंत्री का अभिवादन करने उठे थे।

 इसी दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनका कुर्ता पकड़कर उन्हें बैठने को कहा था। इस पर भी चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह तो एक बात है जो मीडिया में सामने गई इसलिए चर्चा हो रही है। उनकी पार्टी में ही रोज की बात है। उनकी पार्टी में अंदर क्या चल रहा है। अब धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.