नई शराब नीति पर कमलनाथ का हमला, बोले-

Updated on 20-01-2022 04:51 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में एक बार फिर शराब पर जंग छिड़ गई है। कभी मध्यप्रदेश को शराबबंदी की ओर ले जाने के वादे, फिर नई दुकानें नहीं खोलने के ऐलान के बाद अब सरकार शराब को सस्ती करने जा रही है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर कई हमले किए हैं। नाथ ने कहा है कि शिवराज सरकार का शराब प्रेम एक बार फिर उजागर हुआ है।

मध्यप्रदेश में नई शराब नीति लागू करने के शिवराज सरकार के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने सरकार को घेरा है। नाथ ने बुधवार को इस संबंध में एक के बाद एक ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में शराब अब होगी सस्ती, ड्यूटी में कमी, वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल महंगा, करो में कोई राहत नहीं, जबकि जनता लंबे समय से करो में कमी की मांग कर रही है।

सरकार ने अपनी प्राथमिकता बता दी है। कमलनाथ ने अगले ट्वीट में कहा कि अब एक ही दुकान से देसी-विदेशी दोनों शराब बिक सकेगी, अब सुपर बाज़ार, एयरपोर्ट पर भी शराब मिलेगी, होम बार लायसेंस मिलेगा, घर में शराब रखने की सीमा बढ़ेगी। नई आबकारी नीति में शराब के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने शराब की बिक्री बढ़ाने वाले कई निर्णय लिए गए हैं।

तीसरे ट्वीट में कहा कि शिवराज सरकार घर-घर में शराब पहुंचाना चाहती है ताकि सब मदहोश रहे। वही दूसरी तरफ़ प्रदेश में शराब माफिय़ाओं का क़हर भी जारी, अब भिंड में शराब से 4 लोगों की मौत। सरकार का शराब माफिय़ाओं पर कोई नियंत्रण नहीं, प्रदेश में अवैध और जहरीली शराब का अवैध कारोबार निरंतर जारी। वहीं कमलनाथ ने अपने चौथे ट्वीट में कहा कि जो लोग चुनाव के समय शराबबंदी की बात करते थे, वो आज शराब के सबसे बड़े पक्षधर हो गए हैं। यह है इनकी वास्तविकता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.