कमलनाथ के रतलाम में ओजस्वी भाषण:नरेंद्र सलूजा

Updated on 12-07-2022 06:50 PM
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आज रतलाम में कार्यकर्ता सम्मेलन में दिए संबोधन के प्रमुख बिंदु -

-रतलाम के हमारे कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी श्री मयंक जाट युवा है , इनकी विकास की सोच है , सेवा की भावना है।आपके समर्थन से यह रतलाम के विकास का एक नया अध्याय लिखेंगे।
-शिवराज जी मेरे ऊपर तमाम आरोप लगाते हैं ,कहते हैं कि कमलनाथ की उम्र हो गई , अरे मैं तो चुनौती देता हूँ कि शिवराज जी आ जाओ ,रेस लगा लेते हैं , किस की उम्र हो गई है पता चल जाएगा।
-यह चुनाव देश का ,प्रदेश का फैसला नहीं करेगा लेकिन रतलाम के भविष्य का फैसला जरूर करेंगा।
-देश की संस्कृति दिलों को जोड़ कर रखती है ,कांग्रेस की संस्कृति भी जोड़ने का काम करती हैं।
-बाबासाहेब ने देश को एक ऐसा सविधान दिया , जिसकी विश्व भर में प्रशंसा होती है लेकिन यदि संविधान गलत हाथों में चला गया तो देश का नुकसान होगा ,यह प्रश्न हमारे सामने है।
-हमें तय करना होगा कि हमें किस रास्ते पर चलना है।देश की संस्कृति के रास्ते पर या मोदी जी के रास्ते पर।
-रतलाम ने भाजपा को क्या नहीं दिया , पूरा समर्थन दिया , यहां तो 5 इंजन की सरकार थी फिर भी रतलाम आज विकास की दृष्टि से उपेक्षित क्यों है ?
-मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति भी हमारी सरकार ने ही दी है।
-अभी शिवराज जी आएंगे , खूब नौटंकी करेंगे।आप उनसे पूछना कि उनकी सरकार ने  रतलाम को आख़िर दिया क्या ? दिया है तो सिर्फ़ बेरोजगारी , अपराध , भ्रष्टाचार ,घर-घर दारू…
-हमारी 15 माह की सरकार ने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया था लेकिन सौदेबाजी से हमारी सरकार गिरा दी गई।
-मैं भी चाहता तो सौदेबाजी कर सकता था लेकिन मैंने मध्यप्रदेश की पहचान को कलंकित होने नहीं दिया।
-शिवराज जी ने हमें कैसा प्रदेश सौंपा , जो बेरोजगारी में ,किसानों की आत्महत्या में ,महिलाओं पर अत्याचार में ,भ्रष्टाचार में देश में नंबर वन।
-शिवराज जी खुद को किसान का बेटा बताते हैं और आज सबसे ज्यादा किसान ही दुखी , खुद को मामा कहलाते हैं और आज महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं।
-मैंने वीडियो देखा कि किस प्रकार भाजपा के महापौर प्रत्याशी लोगों को धमका रहे हैं।यह धमकाने वाले याद रखें कि 15 माह बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी।
-कमलनाथ की चक्की धीरे पिसती है लेकिन बारिक पिसती है।
-यह दबाने-डराने की राजनीति करते हैं ,पुलिस ,प्रशासन , पैसे का उपयोग कर लोगों को दबाना चाहते हैं।
-आखरी दो दिन बचे है हमें सतर्क रहना होगा।
-दो दिन बाद यह झंडे ,बैनर ,भाषण नहीं रहेंगे लेकिन आप और हम रहेंगे।
-प्रदेश की तस्वीर सामने रखकर हमें सच्चाई का साथ देना है।
-शिवराज जी झूठी घोषणाओं के दम पर गुमराह करने का काम करते है।यह बेरोजगारी पर बात नहीं करते , युवाओं पर बात नहीं करते ,किसानों की बात नहीं करते हैं ,महिलाओं के सम्मान की बात नहीं करते।
-आज देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में है , वह कैसे प्रदेश का नवनिर्माण करेगा।
-मुझे पूरा विश्वास है कि रतलाम की जनता कांग्रेस का साथ देगी और हम सब मिलकर विकास का नया इतिहास लिखेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.