लता के लिए कमलनाथ का शिवराज को पत्र

Updated on 23-02-2022 05:42 PM

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने इंदौर स्थित लता मंगेशकर के जन्म स्थान पर राजकीय संग्रहालय बनाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में कमलनाथ ने कहा कि आपने लता जी की याद में इंदौर में एक संगीत अकादमी स्थापित करने की घोषणा की है। इसी संदर्भ को आगे बढ़ाते हुए उनके प्रशंसकों की भावनाओं के अनुरूप उनके जन्म स्थल 25 सिख मोहल्ला इंदौर को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में सुरक्षित किया जाना चाहिए।

इसके लिए वहां राजकीय संग्रहालय बनाया जा सकता है। इसमें लता मंगेशकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़ी यादों को संजोया जा सकता है। राजकीय संग्रहालय पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए।

अकादमी खोलने का फैसला 

भारत रत्न लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में 6 फरवरी को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनका जन्म इंदौर के सिख मोहल्ला में हुआ था, जहां अब कपड़े की दुकान है। मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर में जन्म लेने वाली लता मंगेशकर के नाम पर संगीत अकादमी, महाविद्यालय और अकादमी खोलने का एलान किया है। सिख मोहल्ला में लता मंगेशकर की प्रतिमा लगाने की भी घोषणा की गई है। प्रदेश सरकार लता मंगेशकर के नाम पर 1984 से राष्ट्रीय पुरस्कार भी दे रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.