कमलनाथ की जिला कांग्रेस अध्यक्षों को चेतावनी

Updated on 18-02-2022 05:17 PM
भोपाल । मध्य प्रेदश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को डिजिटिल मेंबरशिप अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने जिला अध्यक्षों को चेतावनी दी कि 25 फरवरी तक मंडलम सेक्टर में नियुक्तियां करें, वरना 26 को इस्तीफा दे दें।  
प्रदेश कांग्रेस डिजिटिल मेंबरशिप को लेकर जोर दे रही है। बैठक में कमलनाथ ने कहा कि सबसे ज्यादा सदस्यता करने वाले जिला अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सम्मानित करेंगी। सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले जिला अध्यक्षों को पीसीसी फस्र्ट, सेकंड, थर्ड तीन पुरस्कार देगा। डिजिटिल मेंबरशिप से फर्जी मेंबरशिप खत्म होगी। पहले सदस्य बना दिए जाते थे। इस प्रणाली से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। 
पहले हर राज्य में फर्जी सदस्य जोड़े जाते थे। कमलनाथ के सामने जिला अध्यक्षों ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। इस पर कमलनाथ ने जिला अध्यक्षों को सिर्फ सदस्यता अभियान पर फोकस रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन और डिजिटल अभियान साथ-साथ चलेंगे।
बैठक से दिग्विजय-अरुण यादव की दूरी
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में इनके नाम की कुर्सी भी लगाई गई थी। दोनों नेताओं की बैठक से दूरी पर भाजपा ने कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह ने दिग्विजय सिंह और अरुण यादव के न आने पर कहा कि दोनों ने दिल्ली में पहले ही बैठक पर अपनी बात कह दी है। बैठक में न आने का मतलब कुछ और नहीं निकाला जाना चाहिए।
भाजपा ने कहा- नकल करने में अकल चाहिए
कांग्रेस के डिजिटिल सदस्यता अभियान पर भाजपा ने तंज कसा है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में जब बीजेपी ने डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया था। तब यही कांग्रेस हमारा मखौल उड़ाती थी। प्रश्नचिन्ह लगाती थी। अभी हमने बूथ विस्तारक अभियान में सभी बूथों को डिजिटाइज किया है। कांग्रेस हमारी नकल कर रही है। हम तो पहले से कह रहे है कि नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है। कांग्रेस ने 4 से 6 महीने में अलग-अलग अभियान चलाए, लेकिन किसी भी अभियान में कांग्रेस के बड़े नेता जमीन पर नहीं उतरे। यह सिर्फ सुर्खियों में रहने की बैठके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.