डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने पर किसान मोर्चा अध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Updated on 15-03-2022 06:06 PM

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा की गई डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने की घोषणा पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने सोमवार को विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट की और डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। श्री चौधरी ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानों से कर्ज माफी का झूठा वादा किया था। कांग्रेस की आधी अधूरी कर्जमाफी के कारण प्रदेश के हज़ारों किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिए गए कर्ज को नहीं चुका पा रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप उन पर ब्याज का बोझ और ज्यादा बढ़ता जा रहा था। लेकिन प्रदेश के किसान पुत्र मुख्यमंत्री ने किसानों की इस पीड़ा को समझा और आज विधानसभा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डिफाल्टर हुए किसान भाई-बहनों पर लगे ब्याज को सरकार द्वारा वहन करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री की यह घोषणा किसान भाइयों के लिए बड़ी सौगात है और इसके लिए मैं प्रदेश के किसानों, प्रदेशवासियों एवं किसान मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करता हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.