BJP ने किशन सूर्यवंशी को बनाया भोपाल ननि अध्यक्ष प्रत्याशी

Updated on 08-08-2022 11:26 PM

भोपाल की नई 'शहर सरकार' का पहला सम्मिलन यानी मीटिंग सोमवार को है। मीटिंग से करीब 9 घंटे पहले BJP ने सभापति यानी, अध्यक्ष प्रत्याशी का नाम तय कर लिया। वार्ड-28 से पार्षद किशन सूर्यवंशी को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है। पेशे से वकील किशन करोड़पति पार्षद हैं। लंबे समय तक संघ से जुड़े रहे। फिर एबीवीपी, युवा मोर्चा और बीजेपी के कई पदों पर रहे। अभी बीजेपी जिला महामंत्री में है। वे अध्यक्ष की दौड़ में कुछ सीनियर पार्षदों से पीछे थे, लेकिन रायशुमारी में आगे निकल गए।

कुल 85 में से 58 पार्षद बीजेपी के हैं। ऐसे में यह भी तय है कि अध्यक्ष भी बीजेपी का ही बनेगा। दोपहर 3 बजे कलेक्टर की मौजूदगी में अध्यक्ष के चुनाव को लेकर औपचारिकता होगी। हालांकि, पार्षदों की संख्या को देखते हुए सूर्यवंशी के निर्विरोध चुने जाने के पूरे आसार है। सूर्यवंशी संघ, संगठन और सत्ता की पसंद बताए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी समेत अन्य पार्टी नेताओं और पार्षदों से रायशुमारी के बाद ही सूर्यवंशी के नाम पर सहमति बनी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.