तड़के 5 बजे किसी का दरवाजा खटखटाया तो कहीं नल की टोटी बंद की

Updated on 26-05-2022 06:17 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार की सुबह  ट्रेन से ग्वालियर पहुँचे और सुबह 5 बजे ग्वालियर के वार्ड 33 के लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कई घरों का दरवाजा खटखटाया, तो कहीं नल से बह रहे पानी के अपव्यय को रोकने टोटी बंद की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में लोगों की समस्याएँ सुनी और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।

हम न थकेंगे - न रुकेंगे

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि "हम न थकेंगे - न रुकेंगे।" इसी  प्रकार आम जन की  समस्याओं का निराकरण करते रहेंगे। आमजन की समस्याओं का निराकरण कार्यालय में बैठकर नहीं किया जा सकता। उनकी समस्याओं को जानने के लिए उनके द्वार पर जाना पड़ता है, तभी हम उनकी समस्याओं का निराकरण सही तरीके से कर सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर आज सुबह 5 बजे भोपाल प्रवास से ग्वालियर पहुँच कर  लक्ष्मण तलैया क्षेत्र की विभिन्न गलियों में पेयजल, बिजली, सीवर और क्षेत्र में नियमित होने वाली साफ-सफाई के बारे में डोर-टू-डोर लोगों से संवाद कर स्थिति जानी। क्षेत्र में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही गंदगी मिलने पर सम्बंधित अधिकारी को फटकार भी लगाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.