कोराना: राजधानी में गुरुवार को मिले 1008 संक्र‎मित मरीज

Updated on 14-01-2022 09:33 PM

भोपाल राजधानी में गुरुवार को 1008 कोरोना संक्रमित मरीजमिले है। कुल 7229 सैंपलों की जांच में इतने मरीज मिले हैं। संक्रमण दर 13.94 फीसद रही।उधर बिगडते हालातों को देखते हुए सीएमएचओ ने स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी पर रोक  लगा दी है।

 प्रदेश भर में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, भोपाल में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी 4000 के करीब पहुंच गया। भोपाल में फिलहाल 3964 सक्रिय मरीज हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से 3852 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं।

 वहीं 34 लोगों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया हैं। इधर, 175 लोगों को सार्थक एप के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। वहीं 78 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती है। बता दें कि कोरोना की पहली लहर के बाद से अब तक राजधानी में एक लाख 28 हजार 912 संक्रमित मरीज मिल चुके है। इसमें से एक लाख 23 हजार 942 मरीज अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

वहीं, कोरोना के कारण अब तक 1007 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को भाेपाल के रातीबड़ में स्थित नवोदय विद्यालय में कोरोना बम फूटा। यहां छात्रावास में रहने वाले 73 बच्चों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रबंधन छात्रावास को खाली कराते हुए बच्चों को उनके घरों में वापस भेज रहा है।

 इधर, राजधानी भोपाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में भोपाल सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर तिवारी ने गुरुवार को आदेश जारी किए। इसमें जिले के स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों की वर्तमान में कोविड-19 (ओमिक्रॉन) महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप को रोकने एवं बचाव कार्य को देखते हुए किसी भी अधिकारी/ कर्मचारियसों का अवकाश स्वीकृत करना संभव नहीं होने की सूचना दी गई है।

साथ ही निर्देश दिए गए है कि किसी भी अधिकारी कर्मचारियों को अवकाश आवेदन अपरिहार्य कारणों को छोड़कर अवकाश स्वीकृत किाए जाए।

ना ही इस कार्यालय की तरफ प्रेषित किया जाए। यह निर्देश सीएमएचओ ने जयप्रकाश अस्पताल के सिविल सर्जन, डॉ. केएनके चिकित्सालय कमलानगर, सिविल अस्प्ताल बैरागढ़, जिला मलेरिया अधिकारी, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधी नगर, बैरसिया, कोलार समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल डिस्पेंसरी, शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी क्लीनिक के प्रभारियों को जारी किए है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.