लाड़ली लक्ष्मी उत्सव सामाजिक क्रांति का बने वाहक : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 08-05-2022 06:25 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटियाँ बोझ नहीं वरदान हैं। बेटियों के प्रति समाज की विचारधारा में परिवर्तन लाने के लिए प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 के शुभारंभ पर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जा रहा है। यह उत्सव सामाजिक क्रांति का वाहक बने इसके प्रयास किए जायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने और उन्हें समान अधिकार दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में 8 मई को भोपाल के लाल परेड मैदान पर होने वाले लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास श्री अशोक कुमार शाह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 2 मई से 11 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसका विभिन्न संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे समाज में बेटियों के प्रति नई सोच एवं नई दिशा मिल सके। कार्यक्रम सांय 7 बजे से होगा, जिसमें अधिकाधिक संख्या में लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाए। कार्यक्रम के दौरान लाड़ली पुस्तिका एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना के ब्रोशर का विमोचन और लाड़ली ई-संवाद एप लांच किया जाएगा। साथ ही कुछ लाड़ली बालिकाओं को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण भी होगा। कार्यक्रम से प्रदेश की समस्त लाड़ली लक्ष्मियों एवं उनके अभिभावक कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.