लाड़ली लक्ष्मी योजना से लिंगानुपात और लोगों की सोच में आया बदलाव : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 23-09-2022 04:53 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में आयोजित लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन में 47 बेटियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय संस्कृति को प्रतिपादित करते मंत्र "यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवता'' को लाड़ली लक्ष्मी योजना गढ़ कर साकार कर दिखाया है। योजना के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं कि आज बालिकाओं के प्रति न केवल लोगों की सोच में बदलाव आया है, बल्कि लिंगानुपात में भी उत्तरोत्तर सुधार हुआ है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन में इंदौर प्रदेश में अव्वल नम्बर पर है। इंदौर में एक लाख 81 हजार बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन में कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभों से वंचित रह गये हितग्राहियों को पात्रता अनुसार लाभ प्रदान किया जायेगा। इन्हें केन्द्र और राज्य सरकार की 33 जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिन 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर (45 दिन) तक मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री चौहान के मार्गदर्शन में चलाई जा रही योजनाओं से आम व्यक्ति की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान से प्रत्येक जरूरतमंद पात्र व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने का संकल्प लिया गया है। अभियान में संकल्प पूर्ति के लिये घर-घर पहुँच कर लोगों से जानकारी लेकर लाभान्वित करने का महती कार्य किया जा रहा है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना का अनुसरण कर रहा है पूरा देश

जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि आज पूरा देश मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना का अनुसरण कर रहा है। वर्ष 2007 से प्रारंभ हुई योजना से 43 लाख बालिकाएँ लाभान्वित हो रही हैं। गर्व की बात है कि अन्य क्षेत्रों की तरह लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन में भी लगभग पौने दो लाख बालिकाओं को योजना से लाभान्वित कर इंदौर नम्बर वन पर है। उन्होंने कहा कि हम सभी संकल्पित होकर मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचायेंगे।

लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन में 11 बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र, 25 परिवारों को एकल बेटी परिवार सम्मान, 13 बालिकाओं को जिमनास्टिक में राज्य स्तरीय गोल्ड मैडल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ताईक्वांडो में मैडल, गोला फेंक में गोल्ड मैडल, एयरोबिक्स नेशनल प्लेयर गोल्ड मैडल, नेशनल कराते चैम्पियनशिप, ऑल इण्डिया कराते में गोल्ड मैडल, योगा में गोल्ड मैडल इत्यादि उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये सम्मान, 3 बालिकाओं को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का लाभ और 5 युवतियों को पिंक लायसेंस प्रदान किये गये। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ योगा का भी प्रदर्शन किया गया। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने योगा में अद्भुत प्रदर्शन के लिये 11 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया।

विधायक महेन्द्र हार्डिया एवं रमेश मेंदोला, इंदौर विकास प्राधिकरण के चेयरमेन जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.