किसान सम्मान निधि योजना में लाखों किसानों को हुआ फायदा - केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री चौधरी

Updated on 30-05-2022 07:12 PM

भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, सोयाबीन अनुसंधान एवं विकास सोसायटी,  सोलिडारिडाड,  भोपाल और सोपा इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किये जा  रहे “सोया महाकुम्भ”का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के ऑडिटोरियम में आज उदघाटन हुआ। उदघाटन समारोह में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, सचिव डेयर और महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली डॉ. त्रिलोचन महापात्रा,  सांसद श्री शंकर लालवानी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईआईएसआर निदेशक डॉ. नीता खांडेकर और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहले दिन सोयाबीन उत्पादक, वैज्ञानिक, विकास विभागों के अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग  2500 लोगों ने भाग लिया।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी ने देश की अर्थव्यवस्था में विशेष रूप से महामारी की स्थिति में कृषक समुदाय की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कृषि के बजटीय आवंटन को बढ़ाकर एक लाख 32 हजार करोड़ रूपये कर दिया है। यह 2014 के बाद से रिकॉर्ड वृद्धि है। इसमें से 65 हजार करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ के रूप में दिए जाते हैं, जिससे लगभग 50 लाख करोड़ किसानों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से किसान की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है।

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान कल्याण की योजनाएँ बनाकर उन्हें साकार रूप दिया गया है। किसान केंद्रित योजनाओं से किसानों की आय को दोगुना करने में मदद मिली है। अब खेती की लागत को कम करने में मदद मिली है। किसानों को लाभ भी ज्यादा होने लगा है। यह सब प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किसानों के हित में निरंतर लिये जा रहे निर्णयों के फलस्वरूप संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि एमएसपी के माध्यम से खरीद की अधिकतम सीमा को हटा दिया गया है, जिससे राज्य के किसानों को लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 48 लाख किसानों को फसल बीमा योजना में पिछले दो वर्षों में 17 हजार करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

 क्षेत्रीय सांसद श्री शंकर लालवानी ने बताया कि भारत सरकार ने उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि नहीं होने दी। विशेष रूप से यूरिया, जो पौधों की वृद्धि के लिए एक प्रमुख तत्व है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़, छोटे और सीमांत किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान की कार्यवाह निदेशक डॉ. नीता खांडेकर ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और विभिन्न विधाओं का उपयोग करते हुए अनुसंधान जनित तकनीकियों एवं नवीनतम पद्धतियों को किसानों तक ले जाने के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. महापात्रा ने कहा कि सोयाबीन की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता पिछले कुछ दशकों से लगभग 1 टन प्रति हेक्टेयर है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिये, विस्तार कर्मियों, किसानों,इनपुट डीलरों और सहायक सेवाओं में शामिल अन्य लोगों के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की नई किस्मों का गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन में वृद्धि से ही सोयाबीन की उत्पादकता 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.